Korean Face Mask: कोरियन रबर फेस मास्क कर देगा आपकी ब्यूटी को दोगुना, पहले ही इस्तेमाल से दिखेगा फर्क

korean rubber face mask benefits: मार्केट में कई प्रकार के फेस मास्क मिलते हैं जिनकी अलग-अलग विशेषता होती है। इन्हीं में एक है कोरियन फेस मास्क जो चेहरे की त्वचा के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।

korean rubber face mask skin benefits beauty tips in hindi
face mask  
मुख्य बातें
  • कोरियन ब्यूटी फेस ऑयल से लेकर फेस मास्क तक, चेहरे की सुंदरता के लिए बेहद लाभदायक हैं यह प्रोडक्ट्स।
  • डिटॉक्सिफाई और हाइड्रेट करके चेहरे की त्वचा को बनाता है यह रबर फेस मास्क कोमल और खूबसूरत।
  • कोरियन रबर फेस मास्क का इस्तेमाल करने से पहले जरूर कर लें अपने चेहरे को साफ।

हर एक महिला की चाहत होती है कि वह हर पल खूबसूरत दिखे और जवां नजर आए। चेहरे की रौनक बढ़ाने के लिए स्किन केयर रूटीन अपनाना जरूरी है। ब्यूटी इंडस्ट्री में ऐसे कई प्रोडक्ट्स की चर्चा चलती रहती है जो स्किन केयर के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। अगर आपको स्किन केयर में रूचि है तो आपने कोरियन ब्यूटी प्रोडक्ट्स और स्किन केयर प्रोडक्ट्स के बारे में जरूर सुना होगा। आपको बता दें कि कोरियन ब्यूटी और स्किन केयर प्रोडक्यट्स की चर्चा आए दिन ब्यूटी इंडस्ट्री में होती रहती है और लोग भी इन्हें अपनाने में आगे रहते हैं। आसान शब्दों में कहें तो कोरियन ब्यूटी प्रोडक्ट्स का दबदबा ब्यूटी इंडस्ट्री में वर्षों से कायम है। चाहे कोरियन फेस ऑयल हो या फेस मास्क आपको अपनी त्वचा के लिए यह प्रोडक्ट्स जरूर अपनाने चाहिए। आज कल, कोरियन रबर फेस मास्क हर जगह छाया है जो त्वचा के लिए बहुत लाभदायक माना जा रहा है। यहां जानिए क्या है कोरियन रबर फेस मास्क और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी। 

क्या है कोरियन रबर फेस मास्क?

कोरियन रबर फेस मास्क अन्य फेस मास्क से ज्यादा मोटा होता है जो पाउडर और लिक्विड से बनाया जाता है। यह रबर फेस मास्क हमारे चेहरे की त्वचा को नरिश करता है, उसे स्वस्थ रखता है और त्वचा संबंधित परेशानियों को ठीक करता है। यह फेस मास्क हमारी त्वचा को डिटॉक्सिफाई और हाइड्रेट करता है। यह अलग-अलग प्रकार के आते हैं, आप अपने स्किन टाइप के हिसाब से इन्हें चुन सकती हैं। 

कैसे करें इस फेस मास्क का उपयोग?

इस फेस मास्क का उपयोग करने से पहले अपनी त्वचा को अच्छे से धो लीजिए और एक्सफॉलिएट कर लीजिए। अक्सर इन फेस मास्क का उपयोग फेशियल के बाद किया जाता है। अगर आप अपने घर में इस मास्क का इस्तेमाल करना चाहती हैं तो डेड स्किन साफ करने के बाद इसका उपयोग करें। यह फेस मास्क बनाने कि लिए आपको पाउडर और लिक्विड मिलेगा जिसे समान मात्रा में मिलाना है। दोनों को तब तक मिलाएं जब तक उसका टेकस्चर रबर की तरह ना हो जाए। अब ब्रश के इस्तेमाल से इसे अपनी त्वचा और गर्दन पर लगाएं। 20 मिनट तक रखने के बाद मास्क को निकाल लीजिए। इसके बाद टोनर, सीरम या मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। 

क्या हैं रबर फेस मास्क के फायदे? 

इस फेस मास्क का सबसा बड़ा फायदा यह होता है कि इसके इनग्रेडिएंट्स हमारी त्वचा के अंदर जाकर उसे नरिश करते हैं। यह हमारी त्वचा पर इवेपरेशन-फ्री बैरियर बनाता है जिससे फेस मास्क के सभी एनग्रेडिएंट्स का लाभ हमारी त्वचा उठा पाती है। इसके साथ यह हमारी त्वचा को हाइड्रेट भी करता है जो बाकी फेस मास्क ऐसा करने में असक्षम रहते हैं। 

अगली खबर