Love Horoscope weekly: 16 से 22 जनवरी का साप्ताहिक प्रेम राश‍िफल, प्रेमियों के लिए ऐसा रहेगा सप्ताह

Love Horoscope Weekly 16th January To 22th January 2022: मेष से मीन तक-12 राश‍ियों के प्यार करने वालों के ल‍िए कैसे रहेंगे 16 जनवरी से 22 जनवरी तक यह 7 दिन? प्‍यार के मामले में कैसा रहेगा यह सप्ताह, जानिए प्रेम राश‍िफल।

Love Horoscope in Hindi, weekly Love Horoscope 16 January to 22 January 2022 saptahik prem rashifal
16 जनवरी से 22 जनवरी 2022 का प्रेम राशिफल 
मुख्य बातें
  • शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है।
  • शुक्र प्रेम में आकर्षण की वृद्धि करता है।
  • मेष राशि के जातक प्रेमी को गोल्डन रिंग गिफ्ट करें।

Love Horoscope Weekly In Hindi: प्रेम जीवन का श्वांश है। प्रेम संबंध विवाह में परिणीत भी होते हैं वहीं कुछ केवल सपने रह जाते हैं। सबके दिलों में प्रेम के पुष्प पल्लवित होते हैं। ये तो एहसास है इसे रूह से महसूस करो। प्रेम सिर्फ दैहिक आकर्षण नहीं वरन दो मन का एक स्वरूप हो जाना है। प्रेम अनन्त है। सीमाओं से परे है। यह आपका भाग्य है कि आपको अच्छा प्रेमी मिला। शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है। शुक्र व चन्द्रमा गोचर के आधार पर ही प्रेम राशिफल लिखना चाहिए। शुक्र प्रेम में आकर्षण की वृद्धि करता है जिससे प्रेमी हमेशा खूबसूरत दिखना चाहता है। शुक्र श्रृंगार का ग्रह है। गीत व संगीत में चिंतन, मनन व नव सृजन का ग्रह है। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मिथुन राशि में है। सवा दो दिन में चन्द्रमा अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। शुक्र धनु राशि में है। सूर्य मंगल शनि एकसाथ मकर राशि में है।

Love Horoscope Weekly Hindi : 16th January To 22th January 2022

मेष-  शुक्र नवम व चन्द्रमा तृतीय है। शुक्र व चन्द्रमा प्रेम में सफलता व रोमांटिक अंदाज देता है। मंगल व शुक्र शारीरिक आकर्षण देता है। अपने आप को खूबसूरत टूर से रोके नहीं। प्रेम के अविरल प्रवाह आपको एक नव जीवन देंगे। प्रेमी को गोल्डन रिंग गिफ्ट करें।

वृष- शुक्र इस राशि का स्वामी है। अष्टम भाव में गोचर रत शुक्र व नवम सूर्य प्रेम में आकर्षण देगा। चन्द्रमा द्वितीय भाव में है। बुध व शुक्र गीत व संगीत देगा। लव पार्टनर को खूबसूरत सीनरी गिफ़्ट करें।

मिथुन- चन्द्रमा इसी राशि में है। छुप छुप के मिलने का समय अब समाप्त होता है। प्रेम संबंध अब विवाह में परिणीत हो सकता है। शुक्रवार को सुखद रोमांटिक यात्रा होगी।  
                               
कर्क- शुक्र इस राशि से खष्ठम हैं। मंगल सप्तम है जो शारीरिक आकर्षण भी देता है। प्यार भरी डायरी प्रेमी को दें। प्यार के खूबसूरत पल को गीतों व कविताओं में संजोकर रखें।

सिंह- प्रेम का कारक ग्रह शुक्र धनु व शनि तथा सूर्य एकसाथ मकर में हैं। शुक्र व बुध अनुकूल फल कारक है। प्रेमी को रोमांटिक यात्रा कराएं। असत्य मत बोलें। चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप करें।

कन्या- प्रेम में यात्रा का सुख प्राप्त होगा। हर रास्ते पर फूल नहीं वरन कंटकों से भी गुजरना होगा। इस वीक लव लाइफ में खूबसूरत टर्निंग प्वाइंट मिलेगा। शुक्र के बीज मंत्र का जप करें।

तुला- इस राशि का स्वामी शुक्र तृतीय है। सूर्य शनि के साथ चतुर्थ है। प्रेम की पराकाष्ठा है मंगल का चतुर्थ गोचर होना। खूबसूरत यात्रा का एन्जॉय कर सकते हैं। शुक्र इस राशि का स्वामी होकर प्रेम विवाह के सपोर्ट में है।

वृश्चिक- सप्ताह के द्वितीय दिन से चन्द्रमा अष्टम है। प्रेम से भाग्य खिलेगा। द्वितीय शुक्र शुभ है। प्रेम के उपहार को दिल से स्वीकार करें। प्रेम में क्रोध मत करें।

धनु- शुक्र इस राशि में रहकर नव जीवन का उत्कर्ष देगा। शनि व मंगल दैहिक दूरी का सामना करवा सकता है। दूर रहने पर प्यार निखरता है। प्रेमी को डायमड रिंग दें। शुक्र के बीज मंत्र का जप कर सकते हैं।

मकर- शुक्र द्वादश व सूर्य शनि इसी राशि में है। शुक्र व मंगल ही विवाह व प्रेम में सफल करता है। प्रेम में सफलता मिलेगी। आपका प्रेमी आपके लिए एक खूबसूरत रिंग का गिफ्ट दे सकता है। गुरुवार को यात्रा हो सकती है।

कुंभ- गुरु इसी राशि में व शुक्र एकादश गोचर रत है। यदि आपको अपने प्रेमी के हाथों से कुछ उपहार मिल जाय तो बेहतर होगा। लव लाइफ का आनन्द लेंगे। प्रेमी को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट दें। सूर्य व शनि मंगल के साथ द्वादश शुभ हैं।

मीन- गुरु द्वादश व शुक्र दशम तथा सूर्य शनि एकसाथ एकादश है। खूबसूरत पेंटिंग प्रेमी को दें। शुक्र व इस राशि से चतुर्थ चन्द्रमा का गोचर प्रेम को विवाह के मार्ग पर ले जाएगा। शुक्र व चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप करें।                         

अगली खबर