Love Horoscope Weekly: 27 मार्च से 02 अप्रैल का साप्ताहिक प्रेम राश‍िफल, मेष राशि के जातक करें प्यार का इजहार

Love Horoscope Weekly 27th March to 02 April 2022: मेष से मीन तक-12 राश‍ियों के प्यार करने वालों के ल‍िए कैसे रहेंगे 27 मार्च से 02 अप्रैल तक यह 7 दिन? प्‍यार के मामले में कैसा रहेगा यह सप्ताह, जानिए प्रेम राश‍िफल।

saptahik prem rashifal love horoscope love horoscope weekly 27 March to 02 April 2022
लव राशिफल 
मुख्य बातें
  • शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है।
  • शुक्र, मंगल व शनि के साथ मकर राशि में रहेंगे।
  • सूर्य बुध के साथ मीन राशि में है।

Love Horoscope Weekly In Hindi: प्रेम जीवन का श्वांश है।प्रेम संबंध विवाह में परिणीत भी होते हैं वहीं कुछ केवल सपने रह जाते हैं।सबके दिलों में प्रेम के पुष्प पल्लवित होते हैं।ये तो एहसास है इसे रूह से महसूस करो।प्रेम सिर्फ दैहिक आकर्षण नहीं वरन दो मन का एक स्वरूप हो जाना है।प्रेम अनन्त है।सीमाओं से परे है।यह आपका भाग्य है कि आपको अच्छा प्रेमी मिला।शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है। शुक्र व चन्द्रमा गोचर के आधार पर ही प्रेम राशिफल लिखना चाहिए।इस सप्ताह शुक्र, मंगल व शनि के साथ मकर राशि में रहेंगे।सूर्य बुध के साथ मीन राशि में है।सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मकर अर्थात शनि की राशि में रहेंगे।सवा दो दिन में चन्द्रमा अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।

love horoscope weekly 27 March to 02 April
1. मेष-
 मंगलवार के बाद चन्द्रमा का कुम्भ व शुक्र शनि का दशम गोचर अनुकूल है।अपने दिल की अभिव्यक्ति को रोके नहीं।प्रेम के अविरल प्रवाह आपको एक नव जीवन देंगे।बुध व शुक्र के बीज मंत्र का जप करें। प्रेम में विवादों से बचें। प्रेमी को गोल्डन रिंग दें।

2. वृष- शुक्र इस राशि का स्वामी है जो इस समय मकर में है। शुक्र प्रेम का कारक ग्रह बनकर शनि के साथ आपका सपोर्ट कर रहा है।आपका लव पार्टनर दिल से खबसूरत व रोमांटिक है।प्रेम में विवाह की बात सफल रहेगी। प्रेमी को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट दें।

3. मिथुन- मकर का मंगल व शुक्र शारीरिक आकर्षण देता है। चन्द्रमा का मकर गोचर भी लव लाइफ के लिए बेहतर है।प्रेमी के हाथों में शुक्र पर्वत बेहतर होता है।प्रेम कहानी अब विवाह में परिणीत हो सकती है।प्रेमी को खूबसूरत गोल्डन रिंग गिफ्ट करें।    

4. कर्क- मंगलवार के बाद चन्द्रमा का कुम्भ राशि मे गोचर बहुत ही शुभ है।प्रेमिका के हाथ के सुंदर भोजन का रसास्वादन करेंगे।दिल को थोड़ा सब्र दीजिए।प्रेमी को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें।

5. सिंह- शुक्र मंगल प्रेम में सफलता देगा।शुक्र मंगल के साथ दैहिक आकर्षण देता है।परिवार से थोड़ा बहुत परेशान हो सकते हो फिर सब ठीक हो जाएगा।धैर्य रखिये शुक्र व बुध प्रेम विवाह के लिए अनुकूल है।

Also Read: पाप कर्तरी योग कुंडली में बैठ कर बन रहा है बाधक? तो जानें क्या करना चाहिए

6. कन्या-
सप्ताह में प्रथम दिन चन्द्रमा पँचम में हैं।प्यार में शारीरिक आकर्षण का कारक ग्रह शुक्र है। शुक्र गीतकार व काव्य सृजन करवाता है।हर रास्ते पर इस सप्ताह प्यार ही प्यार मिलेगा।

7. तुला- राशि स्वामी शुक्र का शनि व मंगल के साथ चतुर्थ गोचर अनुकूल है।  शुक्र प्रेम,धन व ऐश्वर्य देता है।आप प्रेम के मामले में इस वीक सफलता का सामना कर सकते हैं।अपनी कविताओं से एन्जॉय करें।चन्द्रमा मकर का होकर आपके प्यार के सपोर्ट में है।

8. वृश्चिक- राशि स्वामी मंगल व शुक्र तृतीय हैं।प्रेम में दैहिक आकर्षण संभव है। सत्यता को दिल से स्वीकार करें।जिसको आप चाहते हैं इस वीक प्रेम का इजहार कर दीजिए।शनि सपोर्टिंग है।शुक्र प्रेम है तो चन्द्रमा मन है।गुरु व सूर्य मीन में शुभ है।

9.धनु- गुरु चतुर्थ हैं।प्रेम में विवादों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के कारण दूर  हो सकते हैं। राशि स्वामी गुरु सूर्य के साथ मीन में है। द्वितीय शुक्र व मंगल अनुकूल है।रोमांटिक यात्रा होगी। प्रेमी को गुलाब गिफ्ट दें।

10. मकर- प्रेम में रोमांटिक यात्रा संभव है।मंगलवार के बाद चन्द्रमा का द्वितीय गोचर  प्रेम में सफलता देगा।मकर का चन्द्रमा भी अनुकूल है।आपका प्रेमी आपके लिए एक खूबसूरत लकी रिंग ले कर रख लिया है।शनि के बीज मंत्र का जप करें।

11. कुंभ- सूर्य व गुरु इसी राशि से द्वितीय व शुक्र मकर में है। इस राशि का गुरु व बुध सपोर्टिंग है। बुध ग्रह का मकर गोचर अनुकूल है कि विवाह की बातें शुरू करें।लव लाइफ का आनन्द लेंगे।सुंदर रोमांटिक पोएट्री लिखेंगे।

12. मीन-राशि स्वामी गुरु -सूर्य का इस राशि में व शुक्र शनि का एकादश प्रभाव बहुत ही आकर्षक है।मंगल व शुक्र का एकादश गोचर प्रेम को विवाह में बदलने में मदद करता है।बुधवार को प्रेमी संग खूबसूरत यात्रा  होगी। प्रेमी को खूबसूरत पेंटिंग दें।

अगली खबर