Love Horoscope weekly: 5 दिसंबर से 11 दिसंबर का साप्ताहिक प्रेम राश‍िफल, प्यार करने वालों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह?

Love Horoscope weekly 5th December to 11th December 2021: प्‍यार के मामले में देखिए सप्ताह का प्रेम राश‍िफल। मेष से मीन तक-12 राश‍ियों के प्यार करने वालों के ल‍िए कैसा रहने वाला है ये सप्ताह?

Love Horoscope in Hindi weekly Love Horoscope 5 December to 11 December 2021 saptahik prem rashifal
5 दिसंबर से 11 दिसंबर 2021 तक का राशिफल 
मुख्य बातें
  • सबके दिलों में प्रेम के पुष्प पल्लवित होते हैं।
  • प्रेम सिर्फ दैहिक आकर्षण नहीं वरन दो मन का एक स्वरूप हो जाना है।
  • जानें कैसा रहने वाला है ये सप्ताह?

Love Horoscope Weekly in Hindi: प्रेम जीवन का श्वांश है।प्रेम संबंध विवाह में परिणीत भी होते हैं वहीं कुछ केवल सपने रह जाते हैं। सबके दिलों में प्रेम के पुष्प पल्लवित होते हैं।ये तो एहसास है इसे रूह से महसूस करो। प्रेम सिर्फ दैहिक आकर्षण नहीं वरन दो मन का एक स्वरूप हो जाना है। प्रेम अनन्त है।सीमाओं से परे है। यह आपका भाग्य है कि आपको अच्छा प्रेमी मिला। शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है। शुक्र व चन्द्रमा गोचर के आधार पर ही प्रेम राशिफल लिखना चाहिए। इस सप्ताह शुक्र धनु में व चन्द्रमा भी धनु  में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि में परिवर्तित करता रहता है।

Love Horoscope weekly Hindi : 5th December to 11th December 2021

मेष- शुक्र नवम है।अपने जज्बातों को रोके नहीं।प्रेम के अविरल प्रवाह आपको एक नव जीवन देंगे।चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप करें।

वृष- चन्द्रमा इसी राशि से अष्टम है।शुक्र इस राशि का स्वामी है।शुक्र इस समय धनु राशि मे प्रेम का कारक ग्रह है।आपका लव पार्टनर दिल से खबसूरत है। यह सप्ताह सुखद रहेगा।

मिथुन- विवाह की बात घर में करना बेहतर रहेगा। प्रेमी के हाथों में प्रेम लकीर होती है। यह लकीर अब विवाह में परिणीत हो सकती है।प्रेमी को गोल्डन रिंग गिफ्ट करें।                            

कर्क - राशि स्वामी चन्द्रमा व गुरु शुभ हैं।रोमांटिक यात्रा व सुंदर जायकेदार भोजन का रसास्वादन करेंगे।दिल को थोड़ा सब्र दीजिए। सप्ताह के अंतिम दो दिन दैहिक विरह का सामना करना पड़ सकता है।प्रेमी को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट दें।

सिंह- मंगलवार तक थोड़ा बहुत वाद विवाद से परेशान हो सकते हो फिर सब ठीक हो जाएगा।धैर्य रखिये अब प्रेम का कारक ग्रह शुक्र आपके अनुकूल है।प्रेमी को गीतों का उपहार दें।

कन्या- बुध इसी राशि से तृतीय है। बुध काव्य का  ग्रह है। प्यार में कुछ नया होगा। हर रास्ते पर फूल नहीं वरन कंटकों से भी गुजरना होगा।खूबसूरत टर्निंग प्वाइंट मिलेगा। प्रेमी को डायमंड का रिंग दें।

तुला-  राशि स्वामी शुक्र तृतीय है।आप प्रेम के मामले में इस वीक दूरियों का सामना कर सकते हैं।अपनी क्रिएटिविटी से एन्जॉय करें।खूबसूरत कविता प्रेमी को गिफ्ट करें।

वृश्चिक- मंगल व सूर्य इसी राशि में है।शुक्र व मंगल का मिलन दैहिक आकर्षण को बढ़ाता है।जिसको आप चाहते हैं इस वीक प्रेम का इजहार कर दीजिए।चन्द्रमा सपोर्टिंग है।

धनु- प्रेमी से विवाद का सामना करना पड़ सकता है।दूर रहने पर प्यार निखरता है। प्रेमी को खूबसूरत गुलाब दें।

मकर- प्रेम में सफलता मिलेगी।आपका प्रेमी आपके लिए एक खूबसूरत गिफ्ट ले कर रख लिया है। मंगल के बीज मंत्र का जप करें।द्वादश शुक्र प्रेम में सपोर्टिंग हैं।

कुंभ - गुरु इसी राशि में गोचर रत शुभ हैं।यदि आपको अपने प्रेमी के हाथों का बनाया भोजन उसी के हाथों से खाने को मिल जाय तो उससे बेहतर कोई रेस्टोरेंट तो नहीं होगा। सुखद यात्रा का आनन्द लेंगे।

मीन- शुक्र दशम है।प्रेम को विवाह  में बदलने में सफलता मिलेगी।दूर कहीं घूमने जा सकते हैं।प्रेमी को गोल्डन ज्वेलरी गिफ्ट करें। वाद विवाद व तर्क प्रेम के मार्ग में बाधा है।    

अगली खबर