Zodiac Sign Love Flirt: राशियों के मुताबिक जानिए कौन कैसे करता है फ्लर्ट!

लाइफस्टाइल
प्रदीप कुमार तिवारी
प्रदीप कुमार तिवारी | सीनियर रिपोर्टर
Updated Jun 20, 2020 | 12:42 IST

Flirt Approach According To Zodiac Sign: कौन कितना फ्लर्ट करता है, ये हम उसके राशि चिन्ह से जान सकते हैं। आइए जानिए कि 12 राशियों के लोग कैसे फ्लर्ट करते हैं....

Zodiac Sign Love Life Flirt and Approach to Dating
Zodiac Sign Flirt Approach  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • फ्लर्टी होने का टैलेंट किसी-किसी में ही होता है।
  • फ्लर्टी लोगों की ओर लोग जल्दी आकर्षित हो जाते हैं।
  • जानिए 12 राशियों के लोग कैसे फ्लर्ट करते हैं।

फ्लर्ट करना हर किसी के बस की बात नहीं है। ऐसा कहा गया है कि फ्लर्टी होने का टैलेंट किसी-किसी में ही होता है। यह सुनने में वाकई मजाकिया है लेकिन यह सच है कि फ्लर्टी लोगों की ओर लोग जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। कौन कितना फ्लर्ट करता है, ये हम उसके राशि चिन्ह से जान सकते हैं। आइए जानिए कि 12 राशियों के लोग कैसे फ्लर्ट करते हैं-

मेश राशि (Aries)
मेष राशि के लोग जिद्दी और गुस्से वाले होते हैं। लेकिन साथ ही फ्लर्ट मिजाज के भी होते हैं। अगर इन्हें किसी में दिलचस्पी हो तो ये सामने वाले से खुद बात करते हैं। इनका फ्लर्ट नैचुरली बाहर आ जाता है। लेकिन अगर इन्हें सामने वाले में इंटरेस्ट नहीं है तो ये कभी भी पलट कर उसे नहीं बुलाएंगे।

वृष राशि (Taurus)
इस राशि के लोग पुराने ख्यालों के होते हैं। ये सीधे किसी के पास नहीं जाते बल्कि उनको संकेत देते हैं। ये उनको पुरानी बातें याद दिलाते हैं। ये काफी चंचल स्वभाव के होते हैं।


मिथुन राशि (Gemini)
कहते हैं कि मिथुन राशि के जातकों में अलग किस्म का मोहक फैक्टर होता है जिसके कारण अगर वे ना भी चाहें तब भी लोग उनकी ओर आकर्षित हो जाते हैं और फिर मौके का लाभ पाते हुए अगली पैरवी मिथुन राशि के जातक खुद ही कर लेते हैं।

कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के लोग बहुत भावुक होते हैं। फ्लर्ट करते वक्त ये बहुत ही आकर्षक लगते हैं। ये सिर्फ किकी का दिल ही जीतना नहीं जानते बल्कि ये किसी ऐसे व्यक्ति की मदद करना चाहते हैं जिसे ये पसंद करते हैं। इनका पार्टनर भी इनकी इसी अदा से इन पर फिदा होता है। 

सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों की एक खासियत होती है कि इन्हें किसी भी बात में पीछे रहना पसंद नहीं है। ये बहुत ही डोमिनेटिंग नेचर के होते हैं।  अब वह सजने संवरने की बात हो या फिटनेस हो या फिर प्यार और फ्लर्ट करना ही क्यों ना हो.... इन्हें बस हर बात पर जीत हासिल करनी होती है।

कन्या राशि (Virgo)
इस राशि के लोगों की पसंद हमेशा बहुत खास होती है। ये बहुत कम लोगों को अपने आस-पास आने देते हैं। अपनी बुद्धिमत्ता और अपने उदार स्वभाव की मदद से ये सुनिश्चित करते हैं कि कोई व्यक्ति आपको उतना ही पसंद करता है जितना आप उसे पसंद करते हैं।

तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातक के लोग सबसे अधिक फ्लर्टी होते हैं। इनका फ्लर्टी होने का अंदाज इतना गहरा है और कई बार तो आदत का हिस्सा भी बन जाता है कि इन्हें मालूम भी नहीं पड़ता कि ये लोग सामने वाले के साथ फ्लर्ट कर रहे हैं। लेकिन सबसे खास बात तो यह है कि इनका फ्लर्ट करने का अंदाज सामने वाले को बुरा भी नहीं लगता।

वृश्चिक राशि (Scorpio)
इनका फ्लर्ट करने का तरीका सबसे अनोखा होता है। ये लोग आसानी से नए लोगों से पहली मुलाकात में ही कम्फर्टेबल होकर बातें करने लगते हैं। लेकिन ऐसा तभी मुमकिन है जब इन्हें सामने वाले में दिलचस्पी हो। ये हर किसी को अपना समय देना पसंद नहीं करते।

धनु राशि (Sagittarius)
इस राशि के लोग बड़े मज़ेदार किस्म के व्यक्ति होते हैं। ये अत्यधिक साहसी भी होते हैं। ये न केवल अपनी मंत्रमुग्ध कर देने वाली कहानियों से लोगों को हैरान करते हैं, बल्कि उन्हें प्यार करने पर भी मजबूर करते हैं। ये लोग उनके जीवन को सकारात्मकता से भर देते हैं, जिन्हें ये दिल से चाहते हैं।

मकर राशि (Capricorn)
इन राशि के लोगों का जीवन के प्रति बहुत ही व्यावहारिक दृष्टिकोण होता है। यहां तक ​​कि जब ये किसी से फ्लर्ट भी करते हैं, तो ये अपनी भावनाओं के बारे में सीधे बात करते हैं। जो सबको ईमानदार और सच्चा लगता है।

कुंभ (Aquarius)
कुंभ राशि के लोग स्वतंत्र व्यक्तित्व वाले होते हैं। ये किसी से भी नहीं डरते हैं। इसलिए, जब इस राशि के लोग फ्लर्ट करते हैं, तब ये बेपरवाह होते हैं। यही कारण है कि ये एक ऐसे व्यक्ति के रूप में सामने आते हैं, जो जीवंत और ईमानदार होता है।

मीन राशि (Pisces)
अब ये ऐसे लोग हैं जो फ्लर्ट तो करते हैं लेकिन इनका कोई एक तरीका नहीं है। दरअसल ये इस मामले में इतने टैलेंटेड होते हैं कि सामने वाले के हिसाब से फ्लर्ट करते हैं। ये लोग किसी के साथ फ्लर्ट करने से पहले उसके दिमाग को पढ़ते हैं और फिर आगे बढ़ते हैं।

अगली खबर