Homemade Ubtan: घर पर इस तरह बनाएं उबटन, इसके इस्तेमाल से कुछ ही दिनों में त्वचा में दिखेगा बदलाव

Homemade Ubtan: उबटन के लिए सबसे जरूरी चीज है हल्दी और बेसन हालांकि इसके अलावा आप इसमें कई और भी चीजें मिक्स करके इसे और भी रिच बना सकते हैं। जानिए होममेड उबटन कैसे बनाएं और इसके क्या फायदे हैं-

homemade ubtan
होममेड उबटन 
मुख्य बातें
  • उबटन के लिए सबसे जरूरी चीज है हल्द, बेसन चंदन का पाउडर
  • त्वचा में निखार व चमक लाने के लिए जमाने से उबटन का इस्तेमाल किया जाता रहा है
  • उबटन ना सिर्फ त्वचा में निखार लाता है बल्कि पिगमेंटेशन और दाग मुंहासो से भी छुटकारा दिलाता है

त्वचा में निखार व चमक लाने के लिए जमाने से उबटन का इस्तेमाल किया जाता रहा है। इसके बड़े फायदे हैं यही कारण है कि शादी ब्याह में भी इसे एक रिचुअल की तरह इस्तेमाल किया जाता है। दुल्हन को शादी से पहले उबटन लगाया जाता है हालांकि ये एक प्रथा के तौर पर जाना जाता है लेकिन वास्तव में शादी से पहले शरीर पर व चेहरे पर उबटन लगाने से त्वचा में खास चमक आती है और शादी तक चेहरे पर गजब का निखार आता है। आज हम इसी उबटन के बारे में बात करेंगे। होममेड उबटन कैसे बनाते हैं और क्या हैं इसके फायदे जानिए-

उबटन के लिए सबसे जरूरी चीज है हल्दी और बेसन हालांकि इसके अलावा आप इसमें कई और भी चीजें मिक्स करके इसे और भी रिच बना सकते हैं। आम तौर पर हल्दी पाउडर, बेसन और चंदन पाउडर को मिक्स करके जो पेस्ट बनाया जाता है उसे उबटन कहते हैं। इसे मास्क की तरह यूज भी किया जाता रहा है इसके कई फायदे हैं जिनके बारे में शायद ही हर किसी को पता होगा। उबटन ना सिर्फ त्वचा में निखार लाता है बल्कि पिगमेंटेशन और दाग मुंहासो से छुटकारा पाने में भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। 

सिंपल उबटन फेश वॉश

1 बड़ा चम्मच चंदन पाउडर
2 बड़ा चम्मच बेसन
आधा चम्मच हल्दी
2 बड़ा चम्मच दूध

इन सभी को एक कटोरे में मिक्स कर लें। इसे अच्छे से हाथ से मिला लें ताकि कोई गांठ ना रह जाए। नहाने के 15 से 20 मिनट पहले इसे अपने शरीर पर लगा लें। करीब 15 मिनट तक इसे सूखने दें। चेहरा धोते समय फेस वॉश या किसी साबुन का इस्तेमाल ना करें क्योंकि ये उबटन इन सभी का काम कर देता है। सप्ताह में करीब 3 बार इस प्रक्रिया को दोहराएं। आपको बहुत जल्द ही फर्क देखने को मिलेगा।

उबटन फेस स्क्रब

1 बड़ा चम्मच ओटमील
3 बड़ी चम्मच बेसन
2 बड़ा चम्मच चंदन पाउडर
आधा चम्मच हल्दी पाउडर
2 बड़ा चम्मच पीसी हुई ककड़ी

इन सभी को एक कटोरे में अच्छे से मिक्स कर लें। अब इसमें ककड़ी का पेस्ट डालें और इसे अच्छी से तरह मिक्स करें। इस मिक्सचर को अपने चेहरे पर सर्कुलर मोशन में लगाएं और धीरे-धीरे रब करें। इसे कम से कम 5 से 10 मिनट तक के लिए करें। अब सामान्य पानी से अपने चेहरे को धो लें। दो दिन में कम से कम एक बार इस प्रक्रिया को जरूर करें। ऐसा करने से आपके चेहरे पर गजब का निखार नजर आएगा।

उबटन मॉइश्चराइजर

6-7 बादाम
फ्रेश मिल्क या क्रीम
1 बड़ा चम्मच शीशम ऑइल
1 बड़ा चम्मच तुलसी पाउडर
3 बड़ा चम्मच बेसन
2 बड़ा चम्मच चंदन पाउडर
आधा चम्मच हल्दी

बादाम को रात भर के लिए दूध या क्रीम में भिगो कर रख दें। सुबह में इसके छिलके उतार लें। अब इसमें शीशम ऑइल और तुलसी पाउडर मिला लें और इन सभी को एक मिक्सर में अच्छी से तरह पीस कर मिला लें। अब इसमें उबटन का सामान (हल्दी, बेसन और चंदन पाउडर) मिला लें और एक पेस्ट बना लें। अब इस मिक्स को अपने चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाएं फिर शावर ले लें। आप इसे फ्रीज में स्टोर कर रख सकते हैं। सप्ताह में करीब 2 बार इस प्रक्रिया को दोहराएं इसका काफी लाभ मिलेगा।

अगली खबर