Mehndi Designs Eid 2022: हाथों पर यह खूबसूरत मेहंदी डिजाइंस बना कर बढ़ाएं ईद की शोभा, देखें लेटेस्ट आइडियाज

Mehndi Designs Eid 2022 (ईद के लिए स्पेशल मेहंदी डिजाइन): ईद मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए सबसे बड़ा पर्व होता है। हर वर्ष ईद का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं नए कपड़े पहनने के साथ अपने हाथों में मेहंदी भी लगाती हैं। ईद के लिए आप यहां लेटेस्ट मेहंदी डिजाइंस देख सकती हैं।

Eid 2022 Mehndi Designs, Eid 2022 Latest, Easy And Simple Mehndi Designs
Eid 2022 Mehndi Designs (Pic: iSock) 
मुख्य बातें
  • वर्ष 2022 में ईद का पर्व 3 मई को मनाया जाएगा।
  • मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए सबसे बड़ा पर्व होता है ईद।
  • ईद के दिन महिलाएं अपने हाथों पर लगाती हैं मेहंदी।

Start Body Content with: Mehndi Designs for Eid 2022: प्रेम और भाईचारे का प्रतीक ईद का पर्व इस वर्ष 3 मई को मनाया जाएगा। मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए ईद सबसे बड़ा पर्व होता है। जैसे ही रमजान का पाक महीना खत्म होता है वैसे ही मीठी ईद मनाई जाती है। इस दौरान लोग एक दूसरे को गले लगाकर बधाई देते हैं और खुशी का इजहार करते हैं। भारत समेत कई देशों में ईद का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन अलग-अलग रीति-रिवाजों और परंपराओं का पालन भी किया जाता है। ईद के दिन महिलाएं नए-नए कपड़े पहनने के साथ सजती संवरती हैं और अपने हाथों में मेहंदी लगाती हैं। मेहंदी वाले हाथ किसी भी पर्व या त्योहार के माहौल को और सुहाना कर देते हैं। अगर आप भी ईद के लिए कुछ लेटेस्ट और खूबसूरत मेहंदी डिजाइंस ढूंढ रही हैं तो आप यहां से आइडिया ले सकती हैं।

Also Read: Eid Mubarak 2022 Wishes, Shayari: यह खूबसूरत तस्वीर भेजकर अपनों को दें ईद की बेशुमार दिली मुबारकबाद

अरेबिक मेहंदी 

ईद के पर्व के दौरान महिलाएं ज्यादातर अरेबिक मेहंदी लगाना पसंद करती हैं। अरेबिक मेहंदी का ट्रेंड छोटी बच्चियों से लेकर बड़ी औरतों तक हर कोई फॉलो करता है। ईद के खास मौके पर आप नीचे दिए गए डिजाइन से आईडिया ले सकती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by aaru Mehndi (@aaru_niru)

फ्लोरल मेहंदी

ईद के खास मौके पर आप फ्लोरल मेहंदी भी लगा सकती हैं। शरारा या हैवी कढ़ाई वाले सूट पर फ्लोरल मेहंदी जचती है। फ्लोरल मेहंदी बनाने के लिए आप नीचे दिए गए डिजाइन से आइडिया ले सकती हैं। 

Also Read: Happy Eid-ul-Fitr 2022 Wishes Images, Quotes: इन शानदार इमेजेज, शायरी, कोट्स और मैसेज के जरिए दे अपनों को ईद की मुबारकबाद

सिंपल मेहंदी डिजाइन

अगर आपके पास मेहंदी लगाने का समय नहीं है या फिर आपको मेहंदी लगाना अच्छे से नहीं आता है तो आप हाथों पर सिंपल मेहंदी डिजाइन भी बना सकती हैं। नीचे दिए गए डिजाइन को बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगेगा और यह खूबसूरत भी लगेगी। 

झूमर मेहंदी डिजाइन

झूमर मेहंदी डिजाइन भी आजकल ट्रेंड में हैं। ईद के खास मौके पर आप झूमर मेहंदी डिजाइन भी अपने हाथों पर बना सकती हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by @mehendi_by_tanjum

शेडेड मेहंदी डिजाइन

शेडेड मेहंदी डिजाइन भी खूब चलन में है। लड़कियों को आजकल अरेबिक मेहंदी के साथ शेडेड मेहंदी डिजाइन भी बहुत पसंद आता है। आप चाहें तो अरेबिक मेहंदी डिजाइन बनाकर उसमें शेडेड लुक भी दे सकती हैं।

अगली खबर