Rekha beauty secrets: 60 के पार भी इतनी खूबसूरत और फ‍िट हैं रेखा, बढ़ती उम्र को थामने के ल‍िए जानें ये 9 राज

रेखा भारतीय सिनेमा की सबसे खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं। ऐसा कहा जाता है कि रेखा अपनी त्वचा और बालों के लिए कई नुस्खों को अपनाती हैं। जानें इस बारे में।

Beauty tips of rekha, beauty secrets of rekha, rekha ki sundarta ka raj, rekha beauty tips, rekha beauty tips hindi, rekha hair secret, rekha beauty secrets hair care, रेखा के ब्यूटी टिप्स, रेखा ब्यूटी टिप्स, रेखा की सुंदरता का राज, बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा
beauty secrets of rekha 
मुख्य बातें
  • अपने चेहरे को साफ, टोन और मॉइश्चराइज करना कभी नहीं भूलती हैं रेखा
  • बालों की मजबूती और शाइन के लिए रेखा घर पर खुद बनाती हैं हेयर पैक
  • दमकती त्वचा के लिए दिन में 10 से 12 गिलास पानी हमेशा पीती हैं रेखा

इसमें कोई दो राय नहीं है कि रेखा भारतीय सिनेमा की एवरग्रीन ब्यूटी हैं। ना ही सिर्फ अपने अद्वितीय एक्टिंग स्किल्स की वजह से बल्कि रेखा अपनी सुंदरता और ड्रेसिंग सेंस के लिए भी पूरी दुनिया में जानी जाती हैं। आज भी जब वह कैमरा के सामने आती हैं तो दर्शक उनकी सुंदरता से आकर्षित हो जाते हैं। अपने सिग्नेचर साड़ी लुक में तो मानो ऐसा लगता है कि रेखा सीधा स्वर्ग से धरती पर उत्तरी हैं। दमकती त्वचा, काले, लंबे और घने बाल उनकी सुंदरता पर चार चांद लगा देते हैं। यह दिलनशी अदाकारा अपनी सुंदरता को बरकरार रखने के लिए कुछ टिप्स को हमेशा अपनाती हैं जिन्हें जानना आपके लिए भी जरूरी है।

यहां पढ़िए, भारतीय सिनेमा की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक रेखा के कुछ सीक्रेट ब्यूटी टिप्स।

1. रेखा कभी नहीं भूलती हैं यह नियम

रेखा हमेशा अपनी त्वचा को साफ करने के बाद टोन और मॉइश्चराइज जरूर करती हैं। यह तीन कार्य रेखा की सुंदरता के सबसे अहम नियम माने जाते हैं। इसके साथ रेखा कभी भी बिना मेकअप उतारे सोने नहीं जाती हैं।

2. रेखा करती हैं एसेंशियल ऑयल्स का इस्तेमाल

कोमल और निखरती त्वचा पाने के लिए रेखा एसेंशियल ऑयल्स का इस्तेमाल करती हैं। यह अरोमाथेरेपी त्वचा को कंडीशन करने में मददगार साबित होते हैं।

3. अपने बालों के लिए रेखा खुद बनाती हैं हेयर पैक

रेखा के काले, लंबे और घने बालों का तो हर कोई दीवाना है। अपने बालों को स्वस्थ रखने के लिए रेखा दही, शहद और एग व्हाइट से हेयर पैक बनाती हैं।

4. रेखा की दमकती त्वचा के पीछे है यह राज

रेखा का मानना है कि स्वस्थ त्वचा के लिए पानी पीना बेहद आवश्यक है। वह दिन में 10 से 12 गिलास पानी जरूर पीती हैं।

5. अपने खाने-पीने पर विशेष ध्यान देती हैं रेखा

रेखा हमेशा बैलेंस्ड डाइट लेना पसंद करती हैं, वह किसी भी तरह के जंक फूड का सेवन नहीं करती हैं। वह कम तेल और मसाले वाली सब्जी, दो रोटी और दही खाना पसंद करती हैं।

6. शानदार योगिनी हैं रेखा

रेखा फिटनेस को लेकर बहुत जागरूक हैं और स्वस्थ रहने के लिए योग करती हैं। योगा करने के साथ वह मेडिटेशन पर भी खासा ध्यान देती हैं।

7. फल खाना है रेखा को बेहद पसंद

रेखा अनार, ब्लूबेरिज और एवोकाडो जैसे फल खाना बेहद पसंद करती हैं जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद साबित होते हैं।

8. अपना मेकअप खुद करती हैं रेखा

बहुत कम लोग यह जानते हैं कि रेखा अपना मेकअप खुद करती हैं। वह ज्यादा मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से बचती हैं।

9. डांस है उनके चेहरे पर ग्लो का राज

रेखा को डांस करना बेहद पसंद है और यह कहा जाता है कि डांस करने के बाद उनके चेहरे पर जो ग्लो आता है वह उनकी सुंदरता पर चार चांद लगा देता। वह जब भी डांस करती हैं तब ऐसा सोचती हैं कि उन्हें कोई देख नहीं रहा है।

अगली खबर