Sawan Mehendi Designs: साज-श्रृंगार के साथ सावन में अपने हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी, देखें लेटेस्ट डिजाइंस 

Sawan Mehendi Designs: आज यानी 14 जुलाई से सावन के महीने की शुरुआत हुई है। भगवान शिव को समर्पित इस महीने में महिलाएं एवं कुंवारी कन्याएं उनकी पूजा-आराधना करती हैं। यहां देखें सावन में अपने हाथों पर मेहंदी लगाने के लिए खूबसूरत डिजाइंस।

Sawan ke mehendi designs, sawan mehendi designs
Sawan Ke Mehendi Designs (Pic: iStock) 
मुख्य बातें
  • आज यानी 14 जुलाई से सावन 2022 की हुई शुरुआत।
  • भगवान शिव को समर्पित है सावन का पावन महीना।
  • सावन में महिलाएं अपने हाथों पर जरूर रचें मेहंदी।

Sawan 2022 See Here Beautiful, Easy And Simple Mehendi Designs: शिव शंभू की आराधना को समर्पित है सावन का महीना। जैसे ही सावन महीने की शुरुआत होती है वैसे ही हर जगह बम बम भोले की पूजा-आराधना शुरू हो जाती है। शिव साधकों के लिए यह महीना बेहद विशेष माना जाता है। वहीं शादीशुदा महिलाएं और कुंवारी कन्याएं भी भगवान शिव की आराधना करती हैं। सावन महीने में महिलाएं अपने साज श्रृंगार का विशेष ध्यान रखती हैं। ऐसे में, महिलाओं का श्रृंगार बिना मेहंदी के अधूरा है। सावन महीने में अगर आप भी अपने हाथों पर मेहंदी रचना चाहती हैं तो यहां देखें कुछ खूबसूरत, सरल और लेटेस्ट डिजाइंस। 

Also Read: Happy Sawan 2022 Wishes Images, Status: इन शानदार विशेज, फोटोज, स्टेटस, मैसेज से दे सावन की शुभकामनाएं

सावन स्पेशल मेहंदी डिजाइन

सावन के लिए अगर आप अपने हाथों में मेहंदी रचना चाहती हैं तो नीचे दिए गए मेहंदी डिजाइंस को देख सकती हैं। यह मेहंदी डिजाइन सावन महीने के लिए एकदम बेस्ट हैं। इसके साथ आप चाहें तो अपने हाथ में खूबसूरती से शिव भी लिख सकती हैं। 

शेडेड मेहंदी डिजाइन

सावन के महीने में महिलाएं अक्सर हरी साड़ी पहनती हैं। ऐसे में अगर आप भी कोई हैवी डिजाइन या सिंपल हरे रंग की साड़ी पहन रही हैं तो इसके साथ शेडेड मेहंदी डिजाइन अपने हाथों में जरूर रचें। आजकल शेडेड मेहंदी डिजाइन का चलन खूब है।

Also Read: Happy Sawan 2022 Hindi Wishes, Images: सावन के शुभकामना संदेश, अपनों को ऐसे दें श्रावण मास की बधाई

फ्लोरल और शेडेड मेहंदी डिजाइन

अगर आप इस सावन एक नए मेहंदी डिजाइन की तलाश कर रही हैं तो नीचे दिए गए मेहंदी डिजाइन से आइडिया ले सकती हैं। आजकल शेडेड मेहंदी और फ्लोरल मेहंदी का कॉन्बिनेशन ना ही सिर्फ कुंवारी लड़कियों को बल्कि शादीशुदा महिलाओं को भी बहुत पसंद आ रहा है। 

हाथों पर बनाएं शिव और पार्वती

सावन में कुछ अलग करने के लिए आप अपने हाथों में शिव और पार्वती भी मेहंदी की मदद से बना सकती हैं। यह डिजाइन बनाने के लिए आप नीचे दी गई मेहंदी डिजाइन से आइडिया ले सकती हैं। आप चाहें तो शिव और पार्वती हाथों में बनाने के साथ अपने अनुसार उंगलियों और हथेलियों पर मेहंदी डिजाइन बना सकती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by themoni (@monibaheti97_)

हाथों और पैरों के लिए मेहंदी डिजाइन

अगर आप सावन के महीने में अपने हाथों के साथ पैरों पर भी मेहंदी बनाना चाहती हैं तो यहां से आइडिया ले सकती हैं। यह डिजाइन बनाने में बहुत सिंपल है और दिखने में बहुत खूबसूरत है। 

अगली खबर