Popular Kerala Beaches : कुदरती खूबसूरती से भरपूर हैं केरल के ये 7 समुद्री तट, एक बार जरूर करें सैर

केरल की खूबसूरती में समुद्री तट चार चांद लगाते हैं। ऐसे में यदि आप केरल घूमने की योजना बना रहे हैं तो इन शानदार बीच को अपनी सूची में अवश्य शामिल करें।

 7 Popular Beach Of Kerala In Hindi
केरल के समुद्री तट बेहद खूबसूरत है। (तस्वीर के लिए साभार Kerala Tourism)  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • केरल का कुमारकोम बीच हनीमून डेस्टीनेशन के लिए मशहूर
  • केरल के शानदार बीच जो कराएंगे आपको जन्नत का अहसास
  • केरल के बीच दुनिया भर में मशहूर है

नई दिल्ली:  केरल की खूबसूरती को लफ्जो में बयां कर पाना मुश्किल है और जब बात केरल की खूबसूरत समुद्री तट की तो बात ही क्या है। केरल को गॉड्स ओन कंट्री भी कहा जाता है। पूरी दुनिया में केरल के बीच अपनी शानदार खूबसूरती के लिए जाने जाते है। 

यहां की घनी हरियाली, पर्वतमालाएं, नारियल, केले के पेड़ और समुद्री तट की खूबसूरती तो बस देखते ही बनती है। ये सभी केरल की खूबसूरती में समुद्री तट चार चांद लगाते हैं, यहां समुद्र किनारे बैठ उसकी लहरों का स्पर्श आपके मन में आनंद और सुकुन का अनुभव कराएगा। यदि आप अपनी जिंदगी का कुछ समय आनंद और सुकुन के साथ बिताना चाहते हैं तो केरल के ये शानदार बीचेज आपको यकीनन जन्नत का अहसास कराएंगे। 

कुमारकोम

केरल का कुमारकोम बीच यहां का प्रमुख आकर्षण केंद्र है।साल भर में यहां लगभग लाखों की संख्या में पर्यटक इस शानदार नजारे का लुत्फ उठाने के लिए आते हैं। इस बीच को हनीमून डेस्टीनेशन के लिए भी जाना जाता है। शीशे की तरह चमचमाता पानी का रंग, बीच के किनारे सटा हुआ रेस्टोरेंट और खूबसूरत रोमांटिक रिसॉर्ट्स वास्तव में इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। यहां पर आप वाटर स्पोर्ट्स का भी लुत्फ उठा सकते हैं। इसलिए सैलानियों के बीच यह काफी पोपुलर है।

बर्कला बीच

बर्कला बीच चट्टान से घिरा होने की वजह से  यह मनोरम दृश्य आपको मंत्रमुग्ध कर देगा। यहां पर आप कुदरत की नायाब खूबसूरती से रूबरू हो सकते हैं। तिरुवंतपुरम यानी त्रिवेंद्रम से लगभग 51 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बर्कला एक छोटा सा गांव है जो समुद्र तट के अतिरिक्त अपने साथ कई अन्य शानदार पर्यटन स्थलो को भी सजोए हुए है। यहां पर 2000 वर्ष पुराना भगवान विष्णु का मंदिर है जो जनार्दनस्वामी मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है। अगर आप केरल घूमने की योजना बना रहे हैं तो इस स्थान को अपने पर्यटन स्थल में अवश्य शामिल करें।

बेकल बीच

केरल के खूबसूरत झीलों में से एक बेकल झील केरल के शानदार पर्यटन स्थलो में से एक है। सूर्यास्त के समय सूर्य की लालिमा से ढ़के इस समुद्र का अद्भुत नजारा पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां से आप बेकल फोर्ट का शानदार नजारा देख सकते हैं। इस बीच पर यहा पर आप घोड़े और ऊंट की घुड़सवारी भी कर सकते हैं।

कोवलम बीच

केरल की राजधानी तिरुवंतपुरम यानी त्रिवेंद्र से मात्र 16 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कोवलम बीच हनीमून डेस्टीनेशन के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। वास्तव में केरल का यह बीच अपने अद्भुत सौंदर्य की वजह से सैलानियों को अपनी ओर खींचता है। 17 किलोमीटर तक फैले इस बीच में तीन बीच हैं, जिसमें लाइट हाउस बीच, हावा बीच और समुद्री बीच शामिल है।

वेम्बनाड बीच

वेम्बनाड झील एलेप्पी के शानदार बीच यानी समुद्री तटों  से एक है। एलेप्पी को पूर्व का वेनिस भी कहा जाता है।  वेबनाड झील को केरल राज्य की सबसे बड़ी झील के रूप में भी जाना जाता है। यदि आपको वोटिंग करनी है तो यह पर्यटन स्थल सबसे खूबसूरत स्पॉट में से एक है। यहां आप धान और नारियल के पेड़ का शानदार दृश्य देख सकते हैं। 

कप्पड बीच

कालीकट शहर से लगभग 16 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कप्पड बीच रिलैक्स करने के लिए सबसे यकीनन बेहतर स्पॉट है। यहां पर शांति औऱ सुकुन का माहौल वास्तव में आपका दिल जीत लेगा।  इस झील का अपना एक ऐतिहासिक महत्व भी है और यह वही स्थान है जहां पर 27 मई 1948 को वास्को डिगामा केरल यात्रा के दौरान सबसे पहले आए थे।

कोझिकोड बीच

कोझिकोड बीच कालीकट के प्रमुख स्पॉट  में से एक है। भागदौड़ और व्यस्तता के बीच आराम फरमाने के लिए यह बीच बेहतरीन समुद्री तट में से एक है। इस बीच पर सूर्योदय और सूर्यास्त का मनोरम दृश्य वास्तव में आपका मनमोह लेगा।
 

अगली खबर