Navratri Rangoli Designs 2021: नवरात्रि पर खूबसूरत और लेटेस्ट रंगोली बनाकर करें मां दुर्गा का स्वागत, यहां देखें बेस्ट रंगोली डिजाइन

लाइफस्टाइल
भाग्य लक्ष्मी
Updated Oct 07, 2021 | 12:06 IST

Navratri Rangoli Designs 2021: शारदीय नवरात्रि का पवित्र पर्व बस कुछ ही दिनों में प्रारंभ होने वाला है। ऐसे में अपने घरों में खूबसूरत रंगोली डिजाइंस बनाकर आप मां दुर्गा का स्वागत कर सकते हैं।

best and simple rangoli design photos and images for sharad navratri 2021, rangoli designs for decoration in sharad navratri 2021
नवरात्रि के लिए रंगोली डिजाइन 
मुख्य बातें
  • इस वर्ष 07 अक्टूबर से प्रारंभ हो रही है शारदीय नवरात्रि।
  • घर में रंगोली से होता है सकारात्मक ऊर्जा का संचार।
  • इस शादीय नवरात्रि मां दुर्गा के स्वागत के लिए यहां देखें खूबसूरत रंगोली डिजाइन।

Navratri Rangoli Designs 2021: सनातन धर्म में नवरात्रि का पर्व बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। 09 दिनों तक चलने वाले इस पर्व के दौरान हिंदू धर्मावलंबी श्रद्धा-भाव के साथ मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करते हैं। यह 09 दिन सनातन धर्म में बहुत पवित्र माने गए हैं। इस नवरात्रि मां दुर्गा के आगमन के लिए अपने घर के मुख्य द्वार पर नीचे दिए गए तस्वीर को देखकर रंगोली आईडिया ले सकते हैं। गोले के अंदर बनी मां दुर्गा की छवि, त्रिशूल और कमल शारदीय नवरात्रि के लिए बेस्ट रंगोली है। आप चाहें तो गोले के बाहर कोई और डिजाइन भी दे सकते हैं।

कलश रंगोली डिजाइन

नवरात्रि का शुभ पर्व कलश स्थापना के साथ प्रारंभ होता है। ऐसे में आप अपने घर के मंदिर में कलश के चारों ओर तस्वीर में दी गई यह रंगोली बना सकते हैं। पूजा घर के अंदर रंगोली बनाने के लिए यह बेस्ट रंगोली डिजाइन है।

एक्रेलिक रंगोली डिजाइन

अगर आप रंगोली बनाने में एक्सपर्ट नहीं हैं या आपके पास रंगोली बनाने के लिए ज्यादा समय नहीं है तो आप बाजार से एक्रेलिक रंगोली डिजाइन ला सकते हैं। ‌एक्रेलिक रंगोली डिजाइन दिखने में बहुत सुंदर होती हैं और यह ज्यादा महंगी भी नहीं होती हैं। 

फ्लोरल रंगोली डिजाइन

अगर आप मां दुर्गा का स्वागत उनके प्रिय फूलों से करना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए रंगोली डिजाइन से आईडिया ले सकते हैं। आप चाहें तो यह रंगोली डिजाइन बनाने के लिए अलग-अलग प्रकार के फूलों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। फूलों से बनी रंगोली का क्रेज दिन पर दिन लोगों में बढ़ता जा रहा है।

चावल से बना रंगोली डिजाइन

कई रंगोली डिजाइन में चावल का इस्तेमाल किया जाता है। आप चाहें तो इस शारदीय नवरात्रि चावल से रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। चावल से रंगोली डिजाइन बनाने के लिए सबसे पहले चावल को अलग अलग करके उन्हें रंग दे दें। उसके बाद फ्लोर पर रंगोली डिजाइन बनाकर उनके अंदर चावल भर दें। आप चाहें तो इस रंगोली डिजाइन के बीचों-बीच दीपक भी रख सकते हैं। 

मिरर रंगोली डिजाइन

आजकल मिरर रंगोली डिजाइन का फैशन है। मिरर रंगोली डिजाइन हर घर की शोभा बढ़ाती है और यह दिखने में भी बहुत खूबसूरत लगती है। अपने घर में मिरर रंगोली डिजाइन बनाने के लिए आपको बाजार से सामान मिल जाएगा। 

चकोर रंगोली डिजाइन

अपने घर के मुख्य द्वार पर आप चकोर रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। अगर आप सिंपल रंगोली डिजाइन की तलाश कर रहे हैं तो यह डिजाइन बेस्ट है। सिर्फ कुछ रंगों का इस्तेमाल करके आप अपने घर को खूबसूरत बना सकते हैं।


 

अगली खबर