Things to Stole from Boyfriend's wardrobe: शर्ट से जींस तक, बॉयफ्रेंड के वॉर्डरोब से चुरा लें ये 5 चीजें

लाइफस्टाइल
Updated Feb 05, 2020 | 09:00 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Things to Stole from Boyfriend wardrobe: एक रिलेशनशिप में शेयरिंग बहुत कॉमन बात है। आप भी अपने बॉयफ्रेंड के वॉर्डरोब से शर्ट से लेकर जींस तक कई चीजें चुरा सकती हैं और उनसे बिल्कुल अलग स्टाइल पा सकती हैं।

Things to Stole from Boyfriend wardrobe
Things to Stole from Boyfriend wardrobe  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • इन दिनों जेंडर न्यूट्रल स्टाइल काफी ट्रेंड में है
  • आप भी अपने बॉयफ्रेंड की कई चीजें ले सकती हैं
  • बॉयफ्रेंड की शर्ट से लेकर जींस तक, ये चीजें आपको कूल लुक देंगी

फैशन ट्रेंड्स हमेशा बदलते रहते हैं। पिछले कुछ सालों से जेंडर न्यूट्रल स्टाइल काफी ट्रेंड में हैं। जो आपके लिए बहुत फायदेमंद है, क्योंकि इस वजह से आप अपने बॉयफ्रेंड के वॉर्डरोब से कई चीजें ले सकती हैं। ऐसा कई बार होता है, जब वॉर्डरोब के सामने बैठे हुए हम सोचते हैं कि आज तो पहनने के लिए कुछ भी नहीं हैं। तो ऐसे में आप अपने स्टाइल में थोड़ा बदलाव कर सकती हैं।

इसके लिए आप अपने बॉयफ्रेंड की वॉर्डरोब का इस्तेमाल करें। क्योंकि उसमें ऐसी कई चीजें हैं जो आपके लुक को बिल्कुल अलग और स्टाइलिश बना देंगी। साथ ही आप दोनों के बीच प्यार भी बना रहेगा। क्योंकि अपने कपड़ों में उन्हें आप और भी क्यूट लगेंगी।

शर्ट
आप अपने बॉयफ्रेंड की शर्ट चुरा सकती हैं। इस ओवरसाइज्ड शर्ट को आप कई तरीकों से स्टाइल कर सकती हैं। इसे जींस के अंदर टक-इन करके, वन-शोल्डर बनाकर या टैंक टॉप के साथ बटन्स ओपन करके ये बेहद ट्रेंडी लगेगी। आप चाहे तो इसे शॉर्ट्स और स्नीकर्स के साथ पेयर कर स्पोर्टी लुक पा सकती हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@anushkasharma) on

 

जींस
बॉयफ्रेंड जींस इन दिनों बेहद कॉमन है। तो आप भी अपनी स्किनी जींस को कुछ वक्त के लिए आराम दें और बॉयफ्रेंड की जींस कैरी करें। ये काफी बैगी होती है, इसलिए इसे आप किसी फिटेड टॉप के साथ पहनें। अगर आप इसे हाई वेस्ट करके कैरी कर रही हैं तो आप इसके साथ क्रॉप टॉप पेयर करें। हील्स के साथ ये आपके लुक को कूल बना देगी। 

वॉच
बड़े डायल की घड़ी काफी वक्त से ट्रेंड में है। अगर आप अपनी वॉच पहनकर बोर हो गई हैं तो अपने बॉयफ्रेंड की वॉच कैरी करें। बड़े डायल और मोटी स्ट्रेप वाली ये घड़ी कैजुअल लुक के साथ ट्राय करें।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sonamkapoor) on

 

स्वेटशर्ट
शर्ट ही नहीं, आप बॉयफ्रेंड की स्वेटशर्ट भी कैरी कर सकती हैं। बैगी और ओवरसाइज्ड कपड़े इन दिनों काफी चल रहे हैं। ऐसे में एक स्किनी डेनिम्स या शॉर्ट्स के साथ बॉयफ्रेंड की स्वेटशर्ट कमाल का कॉम्बिनेशन होगा।

बेल्ट
आप अपने बॉयफ्रेंड के बेल्ट से बिल्कुल नया लुक पा सकती हैं। इस बेल्ट को आप लूज ड्रेसेज, शर्ट्स के साथ कैरी करें। ये आपके लुक को बिल्कुल डिफरेंट बना देगा।

अगली खबर