रंगोली केवल घर की सुंदरता बढ़ाने के लिए नहीं होती, बल्कि ये देवताओं के स्वागत का तरीका भी होती है। मुख्य द्वार पर बनी रंगोली देवताओं के सम्मान और उनके स्वागत के लिए बनाई जाती है। जिस तरह से रंग-रोगन, झालरों से घर को सजा कर उत्सव मनाया जाता है वैसे ही रंगोली सजाने की परंपरा भी हैं। यदि आपको ये लगता है कि रंगोली बनाना बहुत ही कठिन काम है तो आपकी इस सोच को बदलना होगा।
रंगोली बनाने के लिए आप कई अनोखे प्रयोग कर सकते हैं। उसके डिजाइन बानने के लिए भी आपको ज्यादा प्रयास करने की जरूरत नहीं होगी। रंगोली के लिए आप चम्मच, कटोरी या छलनी का प्रयोग कर बेहतर डिजाइन बना सकते हैं। इनता ही नहीं ग्लिटर कलर से भी अब रंगोली बनाई जाती है जो देखने में भी खूबसूरत होती है और काफी दिनों तक ताजी सी नजर आती हैं। दीवाली पर हम आपको घर पर रंगोली बनाने के खूबसूरत डिजाइनों के बारे में बता रहे हैं।
Getty Imageअपनी इमेजिनेशन और डिजाइन को रंगोली पर आप आसानी से उतार सकते हैं। रंगोली को पहले चॉक या पेन से बना कर भी आप इसमें रंग भर सकते हैं।