रोजाना पैदल चलने के हैं अनेक फायदे, इस तरह करें डेली रूटीन में शामिल

सुबह सुबह पैदल चलने से शरीर सक्रिय रहता है। शरीर के सक्रिय रहने से आपका मूड भी अच्छा रहता है। कई बार अगर आप परेशान हैं, तो सैर पर निकलना बेहतर ऑप्शन है।

walking as stress reliever
walking as stress reliever  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • पैदल चलने से तन और मन दोनों ही सुरक्षित रहते हैं।
  • एक्सरसाइज के साथ-साथ कुछ किलोमीटर तक चलना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है।
  • सुबह और शाम पैदल चलना सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

पैदल चलने से तन और मन दोनों ही सुरक्षित रहते हैं। शरीर को एक्टिव रखने के अलावा यह आपके मूड को भी अच्छा रखता है। बता दें रि शरीर के साथ मन का शांत रखना बेहद जरूरी है। कई बार आप अपनी जिंदगी इस तरह व्यस्त हो जाते हैं, कि सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं। परेशानी के बीच आप तनाव में जीना शुरू कर देते हैं। ऐसे में कुछ वक्त अपने आपको दें, और कोशिश करें कि आप परेशानियों से हटकर खुद को रिलैक्स महसूस करवाएं। इस दौरान आप अपनी एक्सरसाइज में अलग-अलग तरह की एक्टिविटी को शामिल करें। इस एक्टिविटी में सैर पर निकलना एक बेहतर ऑप्शन है।

डिप्रेशन से रहेंगे दूर- रिसर्च के मुताबिक जो लोग रोजाना चलते हैं उनमें याददाश्त कमजोर होने की समस्या कम होती है। शोध के मुताबिक हर सप्ताह 6 से 9 मील चलने से बढ़ती उम्र में याददाश्त होने की आशंका कम हो जाती है। यह केवल सेहत को ठीक ही नहीं बल्कि आपको डिप्रेशन से भी दूर रखेगा। एक्सरसाइज के साथ-साथ कुछ किलोमीटर तक चलना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है।

मूड रहेगा अच्छा- रोजाना कुछ किलोमीटर तक चलने के कई फायदे हैं। यह आपके मूड को अच्छा रखता है जैसे आत्मविश्वास को बढ़ाना, रिलैक्स होना आदि। इसके अलावा आप घबराहट और चिड़चिड़ापन से भी दूर रहेंगे। आपको सोने से पहले डिप्रेशन और घबराहट जैसी समस्या होती है तो सैर पर निकलना शुरू कर देना चाहिए। पैदल चलने से आप अपने शरीर और लाइफ दोनों को कमान में रख सकेंगे। बता दें कि सुबह और शाम पैदल चलने से आपके शरीर को आराम मिलता है।

ऑटोरेग्यूलेशन व्यायाम और तनाव से राहत- रिसर्च के मुताबिक रोजाना एक्सरसाइज करने से आप खुद को हेल्दी और स्ट्रेस को कम कर सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ ऑटोरेग्यूलेशन व्यायाम भी तनाव को कम कर सकता है। मानसिक तनाव भी शारीरिक लक्षण पैदा कर सकता है। शारीरिक लक्षण जैसे सीने में दर्द, पेट दर्द आदि से आप परेशान रहने लगते हैं। तनाव की वजह भावनाओं से जुड़ा होता है, लेकिन यह शरीर पर भी हावी होने लगते हैं। ऐसे में आपको अपने दिमाग को शांत रखना होगा, तभी शरीर भी सक्रिय हो पाएगा। वहीं पैदल चलने से आप अपने अंदर के तनाव को बाहर निकाल सकते हैं। पैदल चलने से आप अपने दिमाग और शरीर दोनों पर काबू पा सकते हैं और उन्हें जीवन में बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं।

पैदल चलने के लिए ढूंढे साथी- सुबह और शाम पैदल चलना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन कई बार हम इसे अपनी डेली रूटीन में शामिल नहीं कर पाते हैं। ऐसे में किसी साथी की तलाश करें जो आपके साथ सुबह और शाम पैदल चल सकें। यह एक तरीका है, जिससे आप इस एक्सरसाइज को रूटीन में शामिल कर सकेंगे। इसके अलावा आप खुद को मोटिवेट करेंगे और वर्कआउट के लिए तैयार रहेंगे। वहीं आपको साथ चलने से कभी थकान भी महसूस नहीं होगी।

अगली खबर