वर्कप्‍लेस पर मह‍िलाएं इस तरह करें एक दूसरे का सपोर्ट, आसान हो जाएगा काम

woman can support another woman at workplace: घर की दहलीज से बाहर निकलकर महिलाओं के लिए पुरुष प्रधान इस समाज में काम करना आसान नहीं है।

woman can support another woman at workplace
Female Colleague Bonding, महि‍लाएं कैसे करें ऑफ‍िस में एक दूसरे को सपोर्ट   |  तस्वीर साभार: Shutterstock
मुख्य बातें
  • महिला होने के नाते आप उनके लिए बेहतर साबित हो सकती हैं।
  • महिला होने के नाते आप उनके संघर्ष को समझ सकती हैं।
  • ऑफिस में बाकी सहयोगियों से उनका परिचय बनाए।

एक महिला ही दूसरी महिला के संघर्ष को समझ सकती है। कितनी जिम्मेदारियों को निभाने के बाद एक महिला घर से निकलकर ऑफिस में काम करने आती है, ये महिलाओं से छिपा नहीं है। ऐसे महिला होने के नाते आपको एक महिला का वर्कप्लेस पर हमेशा सहयोग करना चाहिए। किस तरह से आप अपनी महिला सहयोगी का सहयोग कर सकती हैं, आइए जानते हैं।  

परिचय बनाना  
ऑफिस ज्वाइन करने के बाद काम करना बहुत आवशक है, लेकिन उससे भी अधिक आवश्यक है कि आप सबसे परिचित हों। कार्यस्थल पर एक-दूसरे से संबंध बनाना बहुत आवश्यक है। परिचय बनाना किसी भी पेशे के लिए बहुत आवश्यक है। अपने से वरिष्ठ लोगों से ज्यादा से ज्यादा जुड़ें क्योंकि ये ऐसे लोग हैं जो लंबे समय तक आपकी मदद करेंगे।  

घर के कामों का स्मार्ट तरीका  
ये सबको पता है कि आप उनके घर के काम में मदद तो नहीं कर सकतीं। यहां इससे ये मतलब है कि आप अपनी महिला सहयोगी को घर के काम को निपटाने के अपने स्मार्ट तरीके सुझा सकती हैं। शुरुआत में घर और ऑफिस दोनों मैनेज करना उनके लिए मुश्किलभरा हो सकता है। आप उनकी इसमें मदद कर सकती हैं।   

गॉसिप में समय बर्बाद न करें  
जहां दो महिलाएं जमा होती हैं वहां गॉसिप शुरू हो जाती है। आप अपनी महिला कर्मचारी को लेकर ऑफिस की राजनीति में न पड़ें. हो सकता है कि आप उस ऑफिस में पुरानी हैं तो आपके व्यक्तित्व पर कोई असर न पड़े, लेकिन नई कर्मचारी होने के नाते आपकी सहयोगी की व्यक्तित्व पर प्रभाव पड़ सकता है।  

आगे बढ़ने का मौका दें  
कहते हैं कि महिलाएं महिलाओं की दुश्मन होती हैं। आप इसे गलत साबित करें। जब भी आप बड़ी पोस्ट पर पहुंचे तो अपनी महिला कर्मियों की क्षमता के अनुसार उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें।  

महिलाओं को वर्कप्लेस पर आगे बढ़ने और नौकरी में बने रहने में एक महिला बहुत योगदान कर सकती है।  

अगली खबर