famous lakes in the world: व‍िश्‍व की चर्च‍ित झीलें - कहां है वो लेक जहां कोई डूब नहीं सकता

Most Beautiful Lake In The World In Hindi: आज हम आपको देश दुनिया की सबसे खूबसूरत झीलों से रूबरू करवाएंगे, जिसकी खूबसूरती को देख आप यहां जाने के लिए मजबूर हो जाएंगे। आइए जानते हैं।

Most Beautiful Lake In The World, most beautiful lake in the world national geographic, top 50 most beautiful lakes in the world, top 10 most beautiful lakes in the world, torch lake most beautiful lakes in the world, beautiful lakes in the world, most b
Lake Matheson, South Westland, New Zealand- (तस्वीर के लिए साभार- iSTOCK images) 
मुख्य बातें
  • लेक बाइकल दुनिया की सबसे गहरी और विचित्र झीलों में से है एक, 25 हजार साल पुराना है इसका इतिहास।
  • राजस्थान के उदयपुर में स्थित पिछौला झील भारत के सबसे खूबसूरत झीलों में से है एक।
  • लेक कोमो झील 146 स्क्वेयर फीट तक फैला है, जिसकी गहराई करीब 13000 फीट है।

नई दिल्ली: कुदरत ने कई चीजें ऐसी दी है जो हमें बेहद आकर्षित करती है उनमें से एक झीले हैं। झीले किसी भी जगह पर सुंदरता और आकर्षण का केंद्र बन जाती है। इन झीलों की ना सिर्फ सुंदरता पर्यटकों को मंत्रमुग्ध करती है बल्कि आसपास के खूबसूरत नजारे भी इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं।

इन झीलों का दीदार करने के लिए दुनियाभर से लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं। भारत के अलावा दुनिया भर में ऐसी कई झीलें हैं जहां सैलानी सरैपसपाटे के लिए जाते हैं तो उन झीलों को देखना बिल्कुल भी नहीं भूलते है। 

लेक बाइकल झील, रुस

लेक बाइकल दुनिया की सबसे गहरी और विचित्र झील है। यह दुनिया की सबसे पुरानी झील भी मानी जाती है, इस झील के अनोखेपन के कारण इसको बर्ड ऑफ रसिया भी कहा जाता है। इस झील के आसपास ना जाने कितनी रहस्यमयी घटनाएं हुई हैं, जिनका आज तक खुलासा नहीं हो पाया है। इतिहासकारों के मुताबिक यह 25 हजार साल पुरानी 1642 मीटर गहरी झील है तथा इसकी सतह का क्षेत्रफल 1622 वर्ग किलोमीटर है।

लेक बैकाल झील, मैक्सिको

क्विंटानो रू मेक्सिको के दक्षिण में स्थित लेक बैकाल झील दुनिया की सबसे खूबसूरत झीलों में से एक है। यदि आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं तो इस झील का दीदार आपके लिए किसी जन्नत से कम नहीं होगा। ऐसे में यदि आप खूबसूरत नजारों के साथ झील के शानदार नजारे का भी आनंद लेना चाहते हैं तो लेक इस झील का दीदार एक बार अवश्य करें।

पिछोला झील, उदयपुर

पिछोला झील, राजस्थान की सबसे बड़ी और पुरानी झीलों में से एक है। यह झील यहां आने वाले लाखों पर्यटकों को अपनी सुंदरता और शांति की वजह से आकर्षित करती है। शाम के समय इस झील का खूबसूरत नजारा किसी जन्नत के एहसास से कम नहीं है।

लेक लुसेर्न, स्वीट्जरलैंड

यह स्विट्जरलैंड की चौथी सबसे बड़ी और झीलों में से एक है। चारों तरफ सफेद चादर से ढ़के पहाड़ों से घिरा यह झील अपनी खूबसूरती से यहां आने वाले पर्यटकों का मनमोह लेता है। गर्मी के दौरान अधिक संख्या में पर्यटक इस झील का दीदार करने के लिए आते हैं।

लेक कोमो झील, इटली

लेक कोमो झील ना केवल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर है बल्कि झील के किनारे लग्जरी होटल और सुंदरता भी यहां आने वाले पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इटली का यह झील 146 स्क्वेयर फीट तक फैला है, जिसकी गहराई 13000 फीट है। लैटिन भाषा में इस झील को लारियंस झील के नाम से जाना जाता है।

वेस्ट लेक, चीन

चीन में स्थित यह झील अपनी खूबसूरती से यहां आने वाले पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इस झील में करीब 2.5 स्कवेयर मीटर में मीठा पानी है और इस झील के किनारे कई खूबसूरत मंदिर, शिवालय और द्वीप हैं। जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं।

ग्लेशियल झील, कनाडा

ग्लेशियल झील कनाडा की खूबसूरती को बयां करता है। चारों ओर से चट्टानों से घिरी इस झील की खूबसूरती आपको मंत्रमुग्ध कर देगी। ऐसे में जब आप कनाडा में हैं तो इस झील का दीदार एक बार जरूर करें।


 

अगली खबर