Arabic Mehndi Design VIDEO: करवा चौथ पर अरेब‍िक मेहंदी के लेटेस्‍ट ड‍िजाइन, जानें कैसे आएगा ह‍िना का गहरा रंग

लाइफस्टाइल
Updated Nov 03, 2020 | 15:48 IST

Simple Arabic Mehndi Design VIDEO: करवा चौथ की मेहंदी आप आसानी से अरेब‍िक स्‍टाइल में लगा सकती हैं। साथ ही जानें कैसे पाएं मेहंदी का गहरा रंग।

करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु की कामना के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। कारवा चौथ आने से पहले ही महिलाएं हाथों पर तरह-तरह की मेहंदी की डिजाइन बनवाना शुरू कर देती है। आपको बता दें क‍ि इसमें मेहंदी लगाने का रिवाज होता है। महिलाओं में मेहंदी लगाने के अलग अलग शौक होते हैं। किसी को मेहंदी से भरा हुआ हाथ पसंद होता है, तो किसी को आधे हाथों में मेहंदी लगाना अच्छा लगता है। अगर आप उन महिलाओं में से हैं जो हाथों में हर तरह की डिजाइन बनाना पसंद करती हैं, तो यहां हम लेकर आए हैं आपके पास मेहंदी लगाने के 6 खूबसूरत अरेब‍िक डिजाइन। अरेब‍िक मेहंदी का लगाना आसान भी है और ये हाथों पर सुंदर भी द‍िखती है। 

कैसे लाएं मेहंदी का गहरा रंग 
मेहंदी के घोल में मेहंदी का तेल जरूर डालें। लगाने के बाद जब ये थोड़ी सूखने लगे तो नीबू चीनी का घोल लगाएं। मेहंदी सूखने के बाद लौंग को तवे पर गर्म करें और जब इसमें से धुंआ निकलने लगे तो उसे हाथों पर सेकें। हथेलियों पर अचार का तेल लगाने से भी मेहंदी गाढ़ी रचेगी।

मेहंदी लगी हथेली पर बाम या पेन रिलीफ ट्यूब लगाने से भी रंग अच्‍छा आता है। या फ‍िर जब मेहंदी सूख जाए जो उसे रगड़कर हटा दें। फ‍िर हाथों पर सरसों का शुद्ध तेल लगाएं। दो से तीन घंटे बाद हाथ से पोंछ दें।

अगली खबर