Lucknow Crime News: लखनऊ में शर्मनाक मामला, रिश्तेदार ने बेटी की गर्दन पर रखा चाकू और मां से किया दुष्कर्म

Lucknow Crime News: लखनऊ में एक खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। करीबी रिश्तेदार ने पांच साल की बेटी की गर्दन पर चाकू रखकर उसकी मां के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी गई।

Lucknow
लखनऊ में दुष्कर्म की वारदात  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • लखनऊ में दुष्कर्म की वारदात
  • करीबी रिश्तेदार ने दिया वारदात को अंजाम
  • लखनऊ पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

Lucknow Crime News: लखनऊ के आशियाना इलाके में एक महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़ित महिला की बेटी ने विरोध किया तो उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया और जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद महिला ने आशियाना थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया गया कि महिला आशियाना इलाके में अपनी रिश्तेदारी में आई थी। इसी दौरान उसके रिश्तेदार ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

आशियाना थाने में पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार जालौन जिले के उरई निवासी बैंककर्मी की इस समय मुरादाबाद में तैनाती है। बैंककर्मी 28 मई को अपनी पत्नी व पांच साल की बेटी के साथ बरेली रिश्तेदारी में गए थे। महिला ने बताया कि उसे और बेटी को उरई जाना था, इसलिए वे लखनऊ की ट्रेन में बैठ गई। इस दौरान पति मुरादाबाद वापस लौट गए। महिला का आरोप है कि वह लखनऊ काफी देर में पहुंची तो लखलऊ से उरई जाने वाली ट्रेन छूट गई। 

करीबी रिश्तेदार ने दिया वारदात को अंजाम

वहीं काफी रात हो जाने पर पति ने महिला को लखनऊ में ही करीबी रिश्तेदार के यहां जाने के लिए कहा। इसके बाद वह अपनी बेटी के साथ रिश्तेदार के यहां चली गई। महिला का आरोप है कि रात में सोते समय रिश्तेदार ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला ने विरोध किया तो उसकी बेटी की गर्दन पर चाकू रख दिया और जान से मारने की धमकी दे डाली। इसके बाद महिला काफी डर गई और आरोपी रिश्तेदार ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। वहीं सुबह होते ही महिला अपनी बेटी को लेकर निकल गई। उरई पहुंचने पर महिला ने ससुराल वालों को आपबीती सुनाई, लेकिन परिजनों ने करीबी रिश्तेदार की वजह से मामले को दबाने की कोशिश की और महिला को भी धमका दिया। 

कुछ दिनों तक चुप रही महिला, फिर दर्ज कराया मुकदमा

वारदात के बाद पीड़ित महिला कुछ दिनों तक तो चुप रही लेकिन, उसके साथ हुई घिनौनी हरकत को वह भुला नहीं पा रही थी। पीड़ित महिला ने एक दिन उरई जिले के करीबी थाने में जाकर मामले की शिकायत की और पुलिस अधिकारियों को आपबीती सुनाई। महिला ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। लेकिन मामला लखनऊ का था तो इसलिए पुलिस ने उसे लखनऊ जाने के लिए कहा। अब महिला ने आशियाना थाने में मामला दर्ज कराया है। वहीं पुलिस ने आरोपी की छानबीन कर दुष्कर्म और धमकाने की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Lucknow News in Hindi (लखनऊ समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर