Bharat Gaurav Trains: भारतीय रेलवे से लंबी दूरी का सफर होगा आरामदायक, जानें भारत गौरव ट्रेनों में क्या है खास

Bharat Gaurav Trains: लखनऊ से दिल्ली ट्रेन से यात्रा करने वालों के लिए तीन साल से बंद पड़ी लखनऊ-आनंद विहार टर्मिनल डबल डेकर ट्रेन को 10 मई से चलाया जाएगा। वहीं देशभर की सांस्कृतिक विरासत से परिचय कराने के लिए भारत गौरव ट्रेनों की शुरुआत जून में होगी।

Lucknow news
लखनऊ-आनंद विहार टर्मिनल डबल डेकर ट्रेन  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • भारत गौरव ट्रेनों की शुरुआत 21 जून से होगी
  • यात्रियों के खानपान के लिए बेहतर डिजाइन वाला विशेष कोच तैयार किया जा रहा है
  • लखनऊ-आनंद विहार टर्मिनल डबल डेकर ट्रेन का संचालन आज से

Bharat Gaurav Tourist Train: देशभर की सांस्कृतिक विरासत से परिचय कराने के लिए भारत गौरव ट्रेनों की शुरुआत 21 जून से होगी। इन ट्रेनों में लंबी दूरी सफर अधिक आरामदायक होगा। यात्रियों के खानपान के लिए बेहतर डिजाइन वाला विशेष कोच तैयार किया गया है। वहीं भारत गौरव ट्रेनों की डिजाइन को भी आकर्षक रूप से बनाकर तैयार किया जाएगा। इससे यात्रियों को बेहद खास सुविधाएं मिलेंगी।

देश की पहली भारत गौरव पर्यटक ट्रेन को लखनऊ के वर्कशाप में तैयार किया जा रहा है। लखनऊ के वर्कशाप में सुविधाजनक डिब्बे डिजाइन हो रहे हैं। इसके संचालन का जिम्मा भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम का होगा। इस सुविधा के लिए भारत गौरव पर्यटक ट्रेन में 10 से 15 साल पुरानी बोगियों का प्रयोग कर तैयार किया जा रहा है। ट्रेन में सफर के दौरान स्नान करने की भी व्यवस्था की गई है।

भारत गौरव ट्रेन का संचालन रामायण परिपथ ट्रेन की तरह होगा

भारत गौरव पर्यटक ट्रेन को निजी कंपनियों की मदद से चलाया जाएगा। इसके संचालन का जिम्मा भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम का होगा। पुरानी आइसीएफ बोगियों की उम्र 25 साल होती है। ऐसे में 10 से 12 साल पुरानी बोगियों का उपयोग अभी भी किया जा सकता है। भारत गौरव ट्रेन का संचालन पहली बार आइआरसीटीसी रामायण परिपथ ट्रेन की तरह किया जाएगा, जो अयोध्या होते हुए नेपाल के जनकपुर में राम जानकी मंदिर भी जाएगी। यह सफर 18 दिनों में पूरा किया जा सकेगा। 

आइआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि भारत गौरव ट्रेन के रैक को डिजाइन कर उसके भीतर सुधार किया जा रहा है। जिससे लंबा सफर आरामदायक बन सके। 

लखनऊ-आनंद विहार टर्मिनल डबल डेकर ट्रेन का संचालन शुरू

लखनऊ से दिल्ली ट्रेन से यात्रा करने वालों के लिए तीन साल से बंद पड़ी लखनऊ-आनंद विहार टर्मिनल डबल डेकर ट्रेन आज से फिर पटरी पर दौड़ेगी। इस ट्रेन का संचालन लखनऊ से मुरादाबाद होते हुए दिल्ली के आनंद विहार तक हफ्ते में चार दिन चलेगी। इस ट्रेन (12583) का संचालन हर मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को लखनऊ के चारबाग स्टेशन से प्रातः 4:55 बजे चलेगी। ट्रेन उसी दिन दोपहर बाद 12:55 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। 

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने कहा कि लखनऊ से दिल्ली आने-जाने वाले लोगों को इस ट्रेन के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार था। लखनऊ में यह ट्रेन छोटी लाइन से चलेगी। इसके बाद अब लखनऊ से दिल्ली के बीच सफर काफी आरामदायक हो जाएगा। 

Lucknow News in Hindi (लखनऊ समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर