Ayodhya: अयोध्या में DM आवास का बोर्ड पहले भगवा, फिर हरा और अब लाल हुआ, दिलचस्प है मामला

Ayodhya News : अयोध्या में डीएम के आवास के बोर्ड का रंग बदले जाने पर सियासी चर्चा ने जोर पकड़ी है। स्थायी जिलाधिकारी आवास में अभी मरम्मत का काम चल रहा है। इसलिए डीएम का आवास लोक निर्माण विभाग (पीडबल्यूडी) के गेस्ट हाउस में शिफ्ट किया गया है।

board of DM residence in Ayodhya first turned saffron, then green and now red
अयोध्या में डीएम आवास के बोर्ड का रंग बदला गया है।  

Ayodhya DM : अयोध्या के जिलाधिकारी नीतीश कुमार के आवास के बोर्ड का रंग भगवा से हरा किए जाने की चर्चा खूब हो रही है, इस बीच इसमें एक और घटनाक्रम जुड़ गया है। डीएम के आवास का यह बोर्ड अब हरे रंग की जगह लाल रंग में कर दिया गया है। विधानसभा चुनाव के समय आवास के बोर्ड में रंगों का इस्तेमाल सियासी चर्चा का वजह बन गया है। हालांकि, इस मामले में जिलाधिकारी कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने लोकनिर्माण विभाग से बात करने के लिए कहा है।

स्थायी जिलाधिकारी आवास का हो रहा मरम्मत 
रिपोर्टों के मुताबिक स्थायी जिलाधिकारी आवास में अभी मरम्मत का काम चल रहा है। इसलिए डीएम का आवास लोक निर्माण विभाग (पीडबल्यूडी) के गेस्ट हाउस में शिफ्ट किया गया है। दिलचस्प बात यह है कि डीएम का आवाज जब गेस्ट हाउस में शिफ्ट हुआ तो उस समय बोर्ड का रंग भगवा था लेकिन बाद में इसका रंग बदलकर हरा कर दिया गया। अब इस बोर्ड का रंग बदलकर लाल कर दिया गया है। आवास के बोर्ड रंग बदलने की बात पर लोग सियासी टिप्पणियां कर रहे हैं और इस बदलाव को आगामी सरकार से जोड़कर देख रहे हैं।  

रंग बदलने से शुरू हुई सियासी चर्चा 
दरअसल, भाजपा के झंडे का रंग भगवा है और सपा के झंडे में लाल और हरा रंग दोनों है। इसलिए लोग आवास के बोर्ड का रंग बदलने पर सियासी चर्चा कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में गुरुवार को छठवें चरण के लिए मतदान जारी है। इस चरण में सीएम योगी आदित्यनाथ की हाई प्रोफाइल सीट गोरखपुर सदर भी है। अब तक के पांच चरणों के मतदान के बाद भाजपा और सपा दोनों ने अपने-अपने जीत के दावे किए हैं। किसके दावे में कितना दम है यह बात 10 मार्च को पता चलेगी। इस दिन यूपी चुनाव का रिजल्ट आएगा। 

Lucknow News in Hindi (लखनऊ समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर