Kalyan Singh: कल्याण सिंह की हालत स्थिर, अस्पताल जाकर नड्डा, बीएल संतोष, CM योगी ने जाना हाल

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के स्वास्थ्य में सुधार है। गुरुवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष अस्पताल पहुंचे और पूर्व सीएम के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

JP Nadda, BL santosh CM Yogi meets ailing ex-UP CM Kalyan Singh
कल्याण सिंह की हालत स्थिर, अस्पताल जाकर नड्डा, बीएल संतोष, CM योगी ने जाना हाल। 
मुख्य बातें
  • तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती हैं यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह
  • जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, बीएल संतोष सहित कई नेताओं ने जाना उनका हाल
  • कल्याण सिंह की सेहत पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की है करीबी नजर

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत में सुधार आया है। उनका रक्तचाप और ब्लड शुगर नियंत्रण में है। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल्याण सिंह की सेहत पर करीबी नजर बनाए हुए हैं। गुरुवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष विशेष विमान से लखनऊ पहुंचे थे और कल्याण सिंह का हाल-चाल जाना। उनसे पहले यूपी प्रभारी राधामोहन सिंह, बीजेपी के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी मिलने पहुंचे थे।

कल्याण सिंह के स्वास्थ्य पर सीएम योगी की करीबी नजर
सीएम योगी कल्याण सिंह की सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कल्याण सिंह के बेटे और सांसद राजवीर सिंह से फोन पर बात की है। तबीयत खराब होने पर यूपी के पूर्व सीएम को संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती कराया गया है। एसजीपीजीआई के निदेशक प्रो. आरके धीमन के मुताबिक, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री का रक्तचाप, हृदय गति इस समय नियंत्रण में है। डॉक्‍टर्स का एक विशेष पैनल उनकी निगरानी कर रहा है। 

विशेषज्ञ डॉक्टरों का पैनल कर रहा इलाज
इस पैनल में नेफ्रोलॉजी, कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, एंडोक्राइनोलॉजी और न्यूरो ऑटोलॉजी के विशेषज्ञ शामिल हैं। पैनल की निगरानी स्वंय संस्थान के निदेशक प्रो. आरके धीमान और सीएमएस प्रो गौरव अग्रवाल कर रहे हैं। मंगलवार दोपहर मुख्‍यमंत्री योगी जब कल्याण सिंह का हाल जानने संस्थान पहुंचे थे तो उन्होंने आंखें खोलीं और 'कैसे हैं ' पूछने पर हल्की प्रतिक्रिया भी दी थी।

राजनाथ सिंह ने भी जाना हाल
पिछले हफ्ते से कल्याण सिंह बीमार चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि कान में फोड़े की वजह से उनकी तबीयत खराब है। अस्पताल में भर्ती होने के बाद से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भाजपा के नेता उनका कुशलक्षेम जानने के लिए पहुंचे। डॉक्टरों का कहना है कि कल्याण सिंह के रक्त में यूरिया एवं क्रिएटिनिन की मात्रा अधिक होने से उन्हें भी उन्हें सूजन आई है। 

Lucknow News in Hindi (लखनऊ समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर