योगी सरकार के मंत्री समूहों के मंडल बदले,10 जून से शुरू होंगे दूसरे चरण के निरीक्षण दौरे

योगी सरकार के मंत्री 10 जून से दोबारा मंडलों का दौरा करेंगे। दूसरे चरण के निरीक्षण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले से तय मंत्रियों के मंडलों में परिवर्तन किया है।

Mandal of ministerial groups of Yogi government changed, second phase inspection tour will start from June 10
पहला चरण दस से लेकर 12 जून तक होगा। दूसरे चरण की शुरूआत 18 जून से होगी। 
मुख्य बातें
  • कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही को लखनऊ की जिम्मेदारी,पिछली बार ये जिम्मेदारी सुरेश खन्ना के पास थी
  • डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य को अयोध्या व डिप्टी CM बृजेश पाठक को प्रयागराज का दायित्व
  • जून में 10,11,12 व 17,18,19 दो चरण में होंगे मंत्रिसमूह के मंडलीय दौरे

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री 10 जून से दोबारा मंडलों का दौरा करेंगे। दूसरे चरण के निरीक्षण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले से तय मंत्रियों के मंडलों में बदलाव किया है। मंत्रियों की ओर से मिली जानकारी के अनुसार जलशक्ति मंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष इस बार मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में अपने मंत्री समूह के साथ जनता के दरवाजे पर पहुंचेगे। इसके अलावा सरकार दोनों उपमुख्यमंत्री अलग-अलग मंडलों में रहेंगे। केशव प्रसाद मौर्या को अयोध्या, जबकि ब्रजेश पाठक को इस बार प्रयागराज की जिम्मेंदारी दी गयी है।

पहले केशव के पास आगरा का प्रभार था। लखनऊ में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही धरातल की हकीकत से रूबरू होंगे। पहले यह जिम्मेंदारी सुरेश खन्ना के पास थी। बेबीरानी मौर्या को बस्ती मंडल का जिम्मा मिला है। वहीं सरकार के लोकनिर्माण मंत्री जितिन प्रसाद को कानपुर के बदले मुरादाबाद मंडल की जिम्मेंदारी दी गयी है।

  • सुरेश खन्ना-मेरठ मंडल
  • धर्मपाल सिंह-कानपुर मंडल
  • नंदगोपाल गुप्ता 'नंदी'- झांसी मंडल
  • स्वतंत्रदेव सिंह -गोरखपुर मंडल
  • आशीष पटेल-सहारनपुर मंडल
  • संजय निषाद- चित्रकूटधाम मंडल
  • राकेश सचान-विंध्य मंडल
  • बेबीरानी मौर्य-बस्ती मंडल
  • जयवीर सिंह-वाराणसी मंडल
  • भूपेंद्र चौधरी- आगरा मंडल
  • योगेंद्र उपाध्याय- आजमगढ़ मंडल
  • जितिन प्रसाद-मुरादाबाद मंडल
  • अनिल राजभर-देवीपाटन मंडल
  • ए.के. शर्मा- अलीगढ़ मंडल
  • लक्ष्मीनारायण चौधरी-बरेली मंडल

सुरेश खन्ना को मेरठ, धर्मपाल सिंह कानपुर, संजय निषाद चित्रकूट, नंदगोपाल नंदी झांसी, आशीश पटेल साहरनपुर, राकेश सचान विन्ध्य, योगेन्द्र उपाध्याय आजमगढ़ की जिम्मेंदारी सौंपी गयी है। मंडल बदलने के पीछे सरकार के एक मंत्री ने तर्क देते हुए कहा कि इस बदलाव से एक ही मंडल में डेढ़ से दो माह के अंदर अलग-अलग मंत्री समूहों के निरीक्षण से फीडबैक भी चेक हो सकेंगे और पहली की रिपोर्ट के आधार पर हुए बदलावों की निष्पक्ष जांच हो सकेगी। सूत्रों ने बताया कि मंत्री इस बार दो चरण में दौरे को अंजाम देंगे। पहला चरण दस से लेकर 12 जून तक होगा। दूसरे चरण की शुरूआत 18 जून से होगी। इसी अनुसार मंत्री अपना कार्यक्रम तय करेंगे।

गौर हो कि मुख्यमंत्री खुद जिलों का दौरा कर रहे हैं। हर मंडल के लिए तीन-तीन मंत्रियों का समूह बनाकर भेजा। विकास कार्यों की समीक्षा, पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात और जनता से फीडबैक भी लिया।पहले चरण में उन्होंने 18 मंडलों के लिए मंत्रियों की 18 टीम बनाई थी। सभी मंत्रियों ने अपने-अपने जिले की र्पिोट सौंपी है। उसके बाद से दोबारा मुख्यमंत्री ने मंत्रियों के मंडलों के दौरे तय कर दिए हैं। दूसरे चरण के भ्रमण का एजेंडा और कार्यबिंदु तैयार कर लिया गया है। बजट सत्र के स्थगन के साथ ही मंत्रियों के दौरे शुरू हो जाएंगे।

Lucknow News in Hindi (लखनऊ समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर