मुख्‍तार अंसारी पर यूपी में कसता शिकंजा, लखनऊ में आशियाने पर चला बुल्‍डोजर 

उत्‍तर प्रदेश में मुख्‍तार अंसारी के खिलाफ शिकंजा कसता नजर आ रहा है। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने यहां अंसारी की 'अवैध संपत्ति' पर बुल्‍डोजर चलाया है।

मुख्‍तार अंसारी पर यूपी में कसता शिकंजा, लखनऊ में आशियाने पर चला बुल्‍डोजर 
मुख्‍तार अंसारी पर यूपी में कसता शिकंजा, लखनऊ में आशियाने पर चला बुल्‍डोजर   |  तस्वीर साभार: BCCL

लखनऊ : आपराधिक दुनिया से सियासत में कदम रखनेवाले मुख्तार अंसारी को लेकर बीते कुछ समय से सियासत गर्म है। मुख्‍तार अंसारी के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और फिलहाल पंजाब की जेल में बंद हैं। इसे लेकर बीते कुछ दिनों में पंजाब और यूपी सरकार के बीच टकराव भी सामने आया। इन सबके बीच प्रशासन ने लखनऊ में मुख्‍तार अंसारी की संपत्ति पर बुल्डोजर चलाया है।

लखनऊ के हजरतगंज इलाके में मुख्‍तार अंसारी की संपत्ति पर बुल्‍डोजर चलाया गया है। यह कार्रवाई लखनऊ विकास प्राधिकरण ने की है। यह मुख्‍तार अंसारी की अवैध संपत्ति बताई गई है।

Image

प्राधिकरण ने यहां 'रानी सल्तनत' नाम की मुख्‍तार अंसारी की बिल्डिंग को गिराने का काम सुबह 7 बजे से ही शुरू कर दिया। प्राधिकरण का कहना है कि यह इमारत नक्‍शा पास करवाए बगैर ही बनाई गई है।

Image

लखनऊ के हजरतगंज इलाके में स्थित रानी सल्तनत प्‍लाजा को मुख्तार अंसारी की सल्तनत भी कहा जाता है। मुख्‍तार अंसारी की यह संपत्ति लखनऊ विकास प्राधिकरण के जोन 6 हजरतगंज गांधी आश्रम के बगल में थी।

Image

मऊ से बसपा के विधायक मुख्तार अंसारी इस वक्‍त पंजाब की रोपड़ जेल में हैं। यूपी सरकार ने पंजाब से अंसारी को यूपी ट्रांसफर करने की अपील की है, लेकिन पंजाब ने इससे इनकार कर दिया। अंसारी ने यूपी की जेलों में अपनी जान पर संकट बताया था, जिसके बाद उन्‍हें पंजाब शिफ्ट किया गया था।

Image

अंसारी की पत्नी ने बीते साल नवंबर में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को इस संबंध में पत्र भी लिखा था और अपने पति तथा परिजनों की सुरक्षा की गुहार लगाई थी। हालांकि यूपी सरकार का कहना है कि यह सिर्फ अपने गुनाहों से बचने की अंसारी की चाल है।

Lucknow News in Hindi (लखनऊ समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर