Lucknow Fox News: लखनऊ में झोंपड़ी में सो रहे मासूम के लोमड़ी ने चबा डाले हाथ और पांव, इलाके में मचा हड़कंप

Lucknow Fox News: ग्रामीणों ने लोमड़ी के चंगुल से बच्चे को छुड़ा तो लिया मगर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम है। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घर में सन्नाटा पसरा है। हर कोई इसके बारे में जानकर हैरान है। हालांकि मामले को लेकर वन विभाग व पुलिस के अधिकारी जांच में जुटे हैं। 

Lucknow News
लोमड़ी चबा रही थी मासूम के हाथ पांव  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • रात को सोते वक्त एक लोमड़ी ने एक मासूम को अपना निवाला बना लिया
  • ग्रामीणों ने लोमड़ी के चंगुल से बच्चे को छुड़ा तो लिया मगर उसकी मौत हो गई
  • उत्तर प्रदेश के औरेयां में हुई ये घटना

Lucknow Fox News: माता पिता के साथ अपने झोंपड़े में रात को मौत से बेखबर डेढ़ साल का मासूम सो रहा था। उसे क्या पता था कि कुछ पलों के बाद जंगली जानवर के रूप में मौत उसका इंतजार कर रही थी। उत्तर प्रदेश के औरेयां से कुछ ऐसी ही रूह को कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जहां रात को सोते वक्त एक लोमड़ी ने एक मासूम को अपना निवाला बना लिया।

ग्रामीणों ने लोमड़ी के चंगुल से बच्चे को छुड़ा तो लिया मगर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घर में सन्नाटा पसरा है। हर कोई इसके बारे में जानकर हैरान है। हालांकि मामले को लेकर वन विभाग व पुलिस के अधिकारी जांच में जुटे हैं। 

लोमड़ी चबा रही थी मासूम के हाथ पांव

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि ग्रामीण शंकर वनवासी व उसकी पत्नी शीला रात्रि को अपने झोंपड़े में सो रहे थे। इस दौरान रात्रि को किसी समय जंगल से आई एक लोमड़ी उनके पास सो रहे डेढ साल के बेटे को उठा ले गई। सुबह जब दोनों ने अपने कलेजे के टुकड़े को गायब देखा। बाद में वे उसे ढूंढने जंगल की ओर गए। जहां पर उनका बेटा लोमड़ी के जबड़े में फंसा था। लोमड़ी ने मासूम के हाथ व पांव चबा डाले थे। इस दौरान कुछ ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने लोमड़ी पर लाठियों से वार कर बच्चे को उससे छुड़ाया। लेकिन घर लाते समय उसकी मौत हो गई। 

इंदौर में भी तेंदुआ उठा ले गया था मासूम को

यहां आपको बता दें कि ऐसा ही एक मामला चंद रोज पहले मध्यप्रदेश के इंदौर का भी सामने आया था। जिसमें जंगल से आकर एक तेंदुए ने एक सात वर्षीय लड़की पर अटैक कर दिया था। घटना में ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए बालिका को जबड़ों में दबोचे जंगल की ओर ले जा रहे तेंंदुए से छुड़ा लिया था। जिससे उसकी जान बच गई। 

Lucknow News in Hindi (लखनऊ समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर