Jaunpur : जौनपुर में 3 मंजिला मकान धराशायी, मलबे में दबने से 5 की मौत, CM योगी ने दुख जताया

Jaunpur News : बताया जा रहा है कि हादसा जिस समय हुआ उस समय परिवार के लोग सो रहे थे। मृतकों की पहचान अजीमुल्ला, मोहम्मद कैफ, संजीदा, मिस्वाह और मोहम्मद सैफ के रूप में हुई है।

UP: Five Killed, 5 Injured In House Collapse In Jaunpur
जौनपुर में मकान गिरने से पांच लोगों की मौत। -प्रतीकात्मक तस्वीर  |  तस्वीर साभार: PTI

जौनपुर : जौनपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के बड़ी मस्जिद के पीछे गुरुवार देर रात जर्जर तीन मंजिला मकान धराशायी हो गया। इस दौरान एक दर्जन लोग मलबे में दब गए। स्थानीय लोग व पुलिस प्रशासन राहत कार्य में जुट गया। घटना मे पांच लोगों की मौत और छह लोगों के घायल होने की जानकारी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जौनपुर में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने तथा प्रभावित लोगों को हर संभव मदद और राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

हादसे के वक्त सो रहे थे लोग

जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सहनी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि हादसा जिस समय हुआ उस समय परिवार के लोग सो रहे थे। मृतकों की पहचान अजीमुल्ला, मोहम्मद कैफ, संजीदा, मिस्वाह और मोहम्मद सैफ के रूप में हुई है। घायल पांच लोगों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। 

Lucknow News in Hindi (लखनऊ समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर