Lucknow: महिला के साथ तालिबानी हरकत, लात-घूंसे बरसा फाड़े कपड़े, फिर प्राइवेट पार्ट में डाल दी मिर्च

Lucknow News: बांदा में एक महिला के साथ तालिबानी तरीकों से पिटाई करने का मामला सामने आया है। जमीनी विवाद में परिवार के सदस्‍यों ने ही महिला की जमकर पिटाई करने के अलावा उसे अर्धनग्‍न कर घुमाया और प्राइवेट पार्ट में मिर्च डाल दी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

UP POLICE
बांदा में महिला को अर्ध नग्‍न कर मारपीट (प्रतीकात्मक फोटो)  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • जमीनी विवाद में जेठ व उसके परिवार के लोगों ने पीटा
  • पीड़िता के साथ मारपीट कर अर्ध नग्‍न कर सड़क पर घुमाया
  • पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

Lucknow News: यूपी के बांदा में एक महिला के साथ तालिबानी तरीकों से पिटाई करने का मामला सामने आया है। इस पूरे घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे कुछ युवक और महिलाएं मिलकर एक महिला की जमकर पिटाई कर रहे हैं। ये आरोपी महिलाएं व युवक पीड़ित महिला के बाल खींचते हुए पहले जमकर लात-घूंसे बरसाते हैं और फिर महिला के कपड़े भी फाड़ देते हैं। अर्धनग्‍न महिला किसी तरह इन आरोपियों से अपने आप को बचाने की कोशिश कर रही होती है, लेकिन आरोपी बेरहमी से पीड़िता की पिटाई करते रहते हैं। पीड़ित महिला का आरोप है कि इन आरोपियों ने प्राइवेट पार्ट में मिर्च तक डाल दी।

इस पूरे घटना का वीडियो वायरल होने के बाद बांदा पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में भी लिया है। बांदा के सीओ आनंद कुमार पाण्डेय ने बताया कि यह घटना बांदा के तिंदवारी गांव की है। पीड़ित महिला ने परिवार के ही कुछ लोगों पर पिटाई और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। इस घटनाक्रम का वीड‍ियो भी पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के बाद बाकि के आरोपियों की भी गिरफ्तारी होगी।

25 जुलाई को की गई थी महिला की पिटाई

जानकारी के अनुसार महिला की यह बेरहम पिटाई उसके परिवारवालों ने ही की है। जमीनी विवाद के कारण इस घटनाक्रम को अंजाम दिया गया। पूरा घटनाक्रम और वायरल हो रहा वीडियो 25 जुलाई का है। पीड़िता महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जमीनी विवाद के चलते परिवार के कुछ लोग उसके घर में जबरन घुस आये। जिसके बाद उसे घर से बाहर निकालकर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसके जेठ और भतीजे ने उसके कपड़े फाड़ उसके साथ अश्लील हरकत की और प्राइवेट पार्ट पर मिर्च पाउडर डाल दिया। इसके बाद बाहर ले जाकर उसे अर्धनग्न हालत में ही सड़क पर घुमाया गया। पीड़िता ने बताया कि गांव वालों के विरोध के बाद आरोपियों ने मुश्किल से उसे छोड़ा। ये आरोपी उसे मार डालने का इरादा रखते थे।

Lucknow News in Hindi (लखनऊ समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर