Sidhu Moose Wala Songs: ये हैं सिद्धू मूसेवाला के 10 सबसे हिट गाने, चार दिन पहले रिलीज हुआ था आखिरी गाना

Sidhu Moose Wala Songs List: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या से उनके फैंस सदमे में हैं। साल 2017 से अभी तक सिद्धू मूसेवाला ने कई हिट गाने दिए हैं। देखें सिद्धू मूसेवाला के टॉप 10 हिट गाने, जिन्हें मिले करोड़ों व्यूज...

Sidhu Moosewala
Sidhu Moosewala 
मुख्य बातें
  • पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई।
  • सिद्धू मूसेवाला ने कई हिट पंजाबी गाने दिए हैं।
  • 25 मई 2022 को उनका आखिरी गाना लेवल रिलीज हुआ।

Sidhu Moose Wala Songs: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या (Sidhu moose wala death) कर दी है। सिद्धू मूसेवाला पर बदमाशों ने 30 राउंड की फायरिंग की है। सिद्धू मूसेवाला का पहला गाना ( Sidhu Moose Wala songs) जी वैगन था। इसके बाद उन्होंने कई चार्ट बस्टर गाने गाए हैं। सिद्धू यूट्यूब पर भी सबसे पॉपुलर पंजाबी सिंगर में से एक हैं। उनके गाने कई यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज बटोर चुके हैं।

सिद्धू मूसेवाला को पहचान साल 2017 में आए So High (Sidhu Moosewala So High song) गाने  से मिली थी। इस गाने को यूट्यूब पर 48 करोड़ से अधिक व्यूज मिले थे। सिद्धू ने न सिर्फ इस गानें को अपनी आवाज दी थी बल्कि उन्होंने इस गाने के बोल भी खुद ही लिखे थे। सो हाई गाने के लिए उन्हें  ब्रिट एशिया टीवी म्यूजिक अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ गीतकार का अवॉर्ड मिला था। यूट्यूब पर ये गाना हंबल म्यूजिक चैनल पर उपलब्ध है। इसका म्यूजिक BYG BYRD ने दिया है। 

टोचन (Tochan)
सिद्धू मूसेवाला का गाना टोचन (Sidhu Moosewala Tochan song) साल 2018 में रिलीज हुआ था। इस गाने के बोल भी सिद्धू ने खुद लिखे थे। इस गाने को 246 मिलियन यानी 24 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले थे। ये गाना भी हंबल म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। गाने में सोनिया मान भी नजर आई थीं। 

 

जट्ट दा मुकाबला (Jatt Da Muqabala)
सिद्धू मूसेवाला का गाना जट्ट दा मुकाबला (Jatt Da Muqabala Song) साल 2018 में रिलीज हुआ था। इस गाने को यूट्यूब पर आठ करोड़ 82 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। ये गाना टी सीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। इस गाने के बोल भी दिवंगत पंजाबी सिंगर ने खुद लिखे थे। वहीं, इसका म्यूजिक स्नेपी ने दिया है।

22 22 
सिद्धू मूसेवाला का गाना 22 22 (Sidhu Moosewala 22 22 song) साल 2020 में रिलीज हुआ था। इस गाने को यूट्यूब पर नौ करोड़ 90 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। गाने के बोल सिद्धू ने नव धोतर के साथ मिलकर लिखे हैं। इसका म्यूजिक इकविंदर सिंह ने दिया है। 

 

Also Read: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या, पंजाब सरकार ने हटाई थी सुरक्षा

 'जेलान' (Jailaan)
सिद्धू मूसेवाला ने पंजाबी फिल्म 'मूसा जट्ट' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म का गाना  'जेलान' काफी वायरल हुआ था। यूट्यूब पर इस गाने के दो करोड़ से अधिक व्यूज मिले थे। इस गाने के बोल सिद्धू ने खुद लिखे थे। इसके अलावा उन्होंने इस गाने को कंपोज भी किया था। वहीं, इस फिल्म को दिलशेर सिंह और खुशपाल सिंह ने भी डायरेक्ट किया था।

 

बंबीहा बोले' (BAMBIHA BOLE) 
सिद्धू मूसेवाला का गाना'बंबीहा बोले' (Sidhu Moosewala song BAMBIHA BOLE) उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था। इस गाने को 17 करोड़ 46 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।गा ने के बोल सिद्धू मूसे वाला और अमृत मान ने मिलकर लिखे हैं। गाने का संगीत इकवीन्दर सिंह का है।

बैड फैला (Bad Fella)
सिद्धू मूसेवाला का गाना बैड फैला (Sidhu Moosewala song Bad Fella) साल 2018 में रिलीज हुआ था। गाने की शूटिंग कनाडा में हुई थी। इस गाने को यूट्यूब पर नौ करोड़ 14 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। गाने का म्यूजिक हर्ज नागरा ने दिया है। बैड फैला को राहुल चहल ने डायरेक्ट किया है। 

 

लीजेंड (Legend)
सिद्धू मूसेवाला का गाना लीजेंड (Sidhu Moosewala Legend song) उनके सबसे पॉपुलर गानों में से एक है। सिद्धू ने ये गाना अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया था। साल 2019 में रिलीज हुए इस गाने को 132 मिलियन यानी 13 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। गाने को बोल और इसे कंपोज सिद्धू मूसेवाला ने किया है। 

डेविल (Devil)
सिद्धू मूसेवाला का गाना डेविल यूट्यूब पर काफी पॉपुलर हुआ था। गाने के लिरिकल वीडियो को नौ करोड़ 22 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने के बोल भी सिद्धू ने खुद ही लिखे थे। वहीं, इसका म्यूजिक  Byg Byrd ने दिया है। गाना टी सीरीज के ऑफिशियल चैनल पर साल 2018 में रिलीज हुआ था। 

ये था आखिरी गाना ( Sidhu Moosewala last song )
सिद्धू मूसेवाला का आखिरी गाना लेवल्स (Sidhu Moosewala last song Levels) था। इस गाने को उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर 25 मई 2022 को रिलीज किया था। इसके लिरिक्स सनी मालटन ने लिखे थे। गाने को चार दिन में 60 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं और यूट्यूब पर ये दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है।

 

सिद्धू मूसेवाला के साथ ये गोलीबारी की घटना मानसा के गांव जवाहर के में हुई है। शनिवार को पंजाब की भगवंत मान सरकार ने उनकी सुरक्षा हटाने का फैसला किया था। मूसेवाला को लगातार गैंगस्टर से धमकियां मिल रही थी।

अगली खबर