गुरु रंधावा के पंजाबी सॉन्ग लाहौर ने दी बॉलीवुड गानों को मात, 75 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा गया

पंजाबी सॉन्ग
Updated Jul 19, 2019 | 08:15 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

लाहौर गाना यूट्यूब के मोस्ट फेमस गानों में से एक है। इस गाने से गुरु रंधावा ने काफी धमाल मचाया था। गुरु रंधावा के लाहौर गाने को अबतक 75 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है...

Guru Randhawa punjabi gana lahore Most Famous Song on youtube watch video
punjabi Song lahore  |  तस्वीर साभार: YouTube
मुख्य बातें
  • गुरु रंधावा का पंजाबी सॉन्ग लाहौर उनके मोस्ट फेमस गानों में से एक है।
  • लाहौर सॉन्ग ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर बिलबोर्ड टॉप-25 में जगह बना ली थी।
  • 25वें हफ्ते में ये सॉन्ग बिलबोर्ड टॉप में 21वें स्थान पर पहुंच गया था।

बॉलीवुड के साथ-साथ रीजनल सिनेमा भी लगातार दर्शकों को अपनी ओर आकर्षिक करता रहा है। जब-जब बात आती है फेमस गानों कि तो बॉलीवुड के अलावा टॉप लिस्ट में भोजपुरी, पंजाबी और राजस्थानी गानों को भी खूब सुना जाता है। ऐसा ही एक फेमस पंजाबी गाना है 'लाहौर'। जो कि इतने बार सुना गया है कि उसने यूट्यूब पर रिकॉर्ड तक बना डाला है। लाहौर सॉन्ग ने रिलीज होने के 25वें हफ्ते में यूट्यूब पर बिलबोर्ड टॉप-25 में जगह बना ली थी। ये सॉन्ग उस सप्ताह में 21वें स्थान पर पहुंच गया था। इसपर गुरु गंधावा ने कहा था, 'स्वतंत्र गीत के साथ बिलबोर्ड सूची में शामिल होना मेरा सपना था और वह दिन है। इससे मुझे बहुत खुशी है। मेरी पूरी टीम और प्रशंसक इस बात पर बेहद खुश हैं।' 
लाहौर गाना यूट्यूब के मोस्ट फेमस गानों में से एक है। इस गाने से गुरु रंधावा ने काफी धमाल मचाया था। गुरु रंधावा के लाहौर गाने को अबतक 75 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। जी हां, इस जबरदस्त व्यूअरशिप से लाहौर गाने ने कई हिट बॉलीवुड गानों को मात दे दी है। 'लाहौर' गाने को सिंगर गुरु रंधावा ने ही गाया है, वहीं इसके बोल भी उन्होंने ही लिखे थे। गाने को वी म्यूजिक ने म्यूजिक दिया। साल 2017 में रिलीज हुआ ये गाना आज भारत के टॉप फेमस सॉन्ग में से है। 
लाहौर गाने में गुरु रंधावा के साथ मॉडल इजाबेल लिटे हैं। जो कि गाने में अपनी कातिलाना अदाओं से गुरु को दीवाना बनाती नजर आ रही हैं। ब्राजील की रहने वालीं इजाबेल ने 2013 में सिक्सटीन फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था। बाद में वो पुरानी जीन्स में भी दिखाई दीं।

इस गाने में इजाबेल ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सेंटर पार्टिंग के साथ उन्होंने हल्के कर्ल हेयर स्टाइल के साथ बालों को खुला रखा हुआ है। पूरे गाने में इजाबेल एकदम स्टाइलिश और स्टनिंग लुक में दिख रही हैं। वहीं गुरु ने व्हाइट कलर का कोट-पैंट पहना है। गाने में गुरु रंधावा अपने डांस का जौहर दिखाते भी नजर आ रहे हैं।  
3 मिनट 54 सेकंड के इस गाने की शुरुआत गुरु की मां से होती है। जो कि उन्हें शादी के लिए एक लड़की की फोटो भेजती हैं लेकिन इसी बीच गुरु को एक लड़की दिखती है। जिसे पहली बार में वो दिल दे बैठता और उसी के ख्यालों में पूरे टाइम खोया रहता है। गुरु जहां भी जाता है उसे सिर्फ वही लड़की दिखती है। वहीं गाने एंड में जब गुरु अपनी मां की भेजी हुई फोटो देखता है तो वो वही लड़की होती है जिसे वो शुरुआत से ही पसंद कर रहा होता है। 

अगली खबर