Punjabi Song: मनकीरत औलख का नया गाना 'बेबी बेबी' रिलीज, 2 दिन में 10 मिलियन लोगों ने देखा वीडियो  

पंजाबी सॉन्ग
Updated Jul 22, 2019 | 23:23 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

मनकीरत औलख का नया गाना 'बेबी बेबी' रिलीज हो गया है। जिसमें मनकीरत काफी डैशिंग नजर रहे हैं। इसका वीडियो फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है।

Mankirt Aulakh, Baby Baby song
Mankirt Aulakh  |  तस्वीर साभार: Instagram

अपने गाने 'बदनाम' से धूम मचाने वाले पंजाबी गायक मनकीरत औलख का नया गाना 'बेबी बेबी' इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है। अभी कुछ दिनों पहले ही 'बेबी बेबी' का ऑफिशल विडियो यू्ट्यूब पर रिलीज हुआ। रिलीज होते ही गाने ने यूटयूब समेत पूरे सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। रनबीर सिंह द्ववारा लिखे गए इस गाने को मनकीरत औलख ने गाया है। मनकीरत के सॉन्ग 'बेबी बेबी' की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि महज 2 दिनों के भीतर इस गाने को यूट्यूब पर 1 करोड़(10 मिलियन) से ज्यादा बार देखा जा चुका है। बता दें कि यह गाना इस समय यूट्यूब पर टॉप ट्रेंड कर रहा है।

'बेबी बेबी' सॉन्ग के बोल जादुई हैं जो आपको पूरा गाना सुनने पर मजबूर कर देगा। इस गाने में खुद मनकीरत ने परफॉर्म भी किया है। ये एक शानदार गाना है जिसमें मनकीरत अपने लुक में काफी डैशिंग नजर आ रहे हैं। 3 मिनट 17 सेकंड लंबे इस गाने की शुरुआत मनकीरत की जबरदस्त एंट्री और पंजाबी लिरिक्स से होती है। उसके बाद पूरे गाने में खूबसूरत मॉडल्स और मनकीरत डांस करते हुए नजर आते हैं। इस पूरे गाने में आप ज्यादातर मनकीरत और खूबसूरत मॉडल्स के शॉट ही देखेंगे। 

 

 

पंजाबी गानों में अपनी गायकी का लोहा मनवा चुके मनकीरत औलख ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत फिल्म 'काका जी( 2014)' से किया। इसके अलावा मनकीरत ने पंजाबी फिल्मों में अपना डेब्यू 'मैं तेरी तू मेरा(2016)' फिल्म में लीड रोल करके किया था। मनकीरत औलख अपने डेब्यू सॉन्ग के कारण काफी फेमस भी हुए थे। 
 

अगली खबर