Afsana khan - Pair : बेवफाई की जबरदस्त कहानी पर फिल्माया गया है गाना 'पेयर'

पंजाबी
Updated Sep 04, 2020 | 07:10 IST

अफसाना खान का नया गाना 'पेयर' रिलीज हो गया है जिसे यूट्यूब पर अब तक 35 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। अफसाना खान का यह गाना दर्द भरा सैड सॉन्ग है।

अफसाना खान पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री जानी-मानी सिंगर हैं, उनके गाने पूरी दुनिया में सुने जाते हैं। सोशल मीडिया पर अफसाना खान के फैंस की तादाद लाखों में है। अफसाना खान का एक नया दर्द भरा गाना 'पेयर' रिलीज हो गया है जिसे अब तक यूट्यूब पर 35 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। यह गाना ऋषिका कौशल, सुखराज और उदयवीर पर फिल्माया गया है। गाने में देखा जा सकता है कि ऋषिका को सुखराज दूसरी लड़की के चक्कर में मारते-पीटते रहते हैं उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैं और शराब के नशे में हर रोज घर आते हैं।

जिस बात से ऋषिका और उदयवीर जो कि उनके बेटे का किरदार निभा रहे हैं दोनों परेशान हो जाते हैं। अंत में दोनों यह फैसला लेते हैं कि सुखराज को जहर देकर मार दिया जाए। इसलिए ऋषिका सुखराज के ड्रिंक में जहर मिलाकर उन्हें दे देती हैं जिससे सुखराज की मौत हो जाती है। गाने को लिखा है अबीर ने और म्यूजिक गोल्डब्वॉय ने दिया है।

अगली खबर