Punjabi Song: गैरी संधु का नया गाना बिंदी हुआ रिलीज, नेहा मलिक के अंदाज के दीवाने हुए फैंस

पंजाबी
Updated Dec 08, 2021 | 11:00 IST

Punjabi Song Garry Sandhu Bindi: जाने माने सिंगर गैरी संधु का नया गाना बिंदी रिलीज हो गया है। कुछ समय पहले उन्‍होंने अपने इंस्‍टाग्राम पर गाने का प्रोमो जारी किया था।

Punjabi Song Garry Sandhu Bindi: जाने माने सिंगर गैरी संधु का नया गाना बिंदी रिलीज हो गया है। कुछ समय पहले उन्‍होंने अपने इंस्‍टाग्राम पर गाने का प्रोमो जारी किया था जिसके बाद फैंस को गाने का बेसब्री से इंतजार था। इस गाने को अब तक लाखों व्‍यूज मिल चुके हैं। गाने में नेहा मलिक को फीचर किया गया है। उनके साथ गैरी संधु भी नजर आ रहे हैं। गाने के बोल शाह अली के हैं जबकि म्‍यूजिक Gag Studios का है। गाने में नेहा मलिक काफी दिलकश नजर आ रही हैं फैंस उनकी प्रशंसा किए बिना नहीं रह पा रहे हैं। गैरी और नेहा दोनों की ही फैन फॉलोइंग जबरदस्‍त है। यही वजह है कि उनका ये गाना काफी देखा जा रहा है।

अगली खबर