Punjabi Song: दिल नाल सलाह गाने में दिखा गुरलेज अख्तर की आवाज का जादू, सज्जन अदीब ने गाने पर लगाया चार चांद

पंजाबी
Updated Nov 29, 2020 | 12:02 IST

पंजाब के फेमस गायक गुरलेज अख्तर और सज्जन अदीब अपना नया गाना दिल नाल सलाह लेकर आए हैं जिसमें सेहर की बेहतरीन एक्टिंग ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया है। यह गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Gulrej Akhtar Songs: पंजाबी सिंगर गुरलेज अख्तर अपने दमदार आवाज की वजह से जानी जाती हैं, उनकी आवाज में इतनी ताकत है कि लोग उसे सुनकर झूम उठते हैं। इस बार वह पंजाब के एक और मशहूर गायक सज्जन अदीब के साथ अपना गाना दिल नाल सलाह लेकर आई हैं जो यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है।

दिल नाल सलाह गाने को खबर लिखे जाने तक 3.4 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं जिसे दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं। सज्जन अदीब के साथ इस गाने में सेहर को फिल्माया गया है जो पंजाब की बहुत मशहूर एक्ट्रेस हैं। इस गाने में देखा जा सकता है कि सेहर को देखते ही सज्जन अदीब उनके दीवाने बन जाते हैं।

सेहर को मनाने के लिए सज्जन बहुत कोशिश करते हैं। लेकिन सेहर हर बार उन्हें यह कहती है कि वह अपने दिल से सलाह लेंगी। सेहर का बुलेट के साथ लुक दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है। आपको बता दें इस गाने को सुरेंद्र बाबा ने लिखा है और येह‌ प्रूफ ने म्यूजिक दिया है। 

अगली खबर