New Punjabi Song: पंजाबी सिंगर कोराला मान का नया गाना हुआ वायरल, देखें वीडियो

पंजाबी
Updated May 20, 2020 | 21:57 IST

New Punjabi Song: पंजाबी सिंगर कोराला मान का नया गाना डिसमिस-141 लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। उनका ये गाना यूट्यूब पर खूब धमाल मचा रहा है।

New Punjabi Gana: पंजाबी सिंगर कोरोला मान का नया गाना हाल ही रिलीज हुआ है, जिसका नाम है- डिसमिस-141। गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि कोरोला मान की गर्लफ्रेंड उनसे दगा कर किसी और से मोहब्बत कर बैठती हैं। पेशे से वो एक एक्ट्रेस होती हैं, जिसे उनके को एक्‍टर से प्यार हो जाता है। इस बात का पता चलने पर कोरोला मान काफी दुखी हो जाते हैं। अपनी पुरानी यादों में डूबे वो दिन रात बस उनके ख्यालों में ही खोए रहते हैं। हालांकि गाने के अंत में वो अपने दिल पर पत्थर रख दोनों को मिला देंते हैं। पंजाबी गानों के शौकीन दर्शक इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि इस गाने को कोरोला मान ने गाया है और इसके बोल भी उन्होंने खुद ही लिखे हैं। गाने का संगीत देसी क्रु का है। हाल ही रिलीज इस गाने को अबतक 644,284 बार देखा जा चुका है। 

अगली खबर