New Punjabi Song 2021: टूटे दिल की कहानी है साज का नया पंजाबी गाना 'मशहूर', कर देगा आपको भावुक

पंजाबी
Updated Nov 16, 2021 | 00:19 IST

Saajz Punjabi New Song 2021 mashoor Video: साज एक नया गाना लेकर आए हैं, जिसका नाम है- 'मशहूर'। इस गाने में साज के साथ निकीत ढिल्लन और भूमिका शर्मा भी हैं...

Saajz Latest Punjabi Song 2021: साज अपने पंजाबी गानों के लिए काफी मशहूर है। उन्होंने पहले ही गोल्ड स्मिथ, रब्बा वे और जट्ट हाय रेट जैसे गाने गाए हैं। जिन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला है। अब हाल ही साज एक नया गाना लेकर आए हैं, जिसका नाम है- 'मशहूर'। इस गाने में साज के साथ निकीत ढिल्लन और भूमिका शर्मा भी हैं। गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि साज अपनी गर्लफ्रेंड को धोखा देते हैं और दूसरी लड़की से उनको प्यार हो जाता है। साज के लिए ये सब आसान नहीं होता है लेकिन कहानी की एंडिंग बड़ी जबरदस्त है। गाने के बोल बेहद ही संवेदनशील है जो लोगों को भावुक कर देंगे। गाने में साज का अंदाज काफी अलग है। बड़ी ही खूबसूरती से फिल्माया गया ये गाना दर्शकों के दिल को छू जाने वाला है। गाने को साज ने गाया है और इसके बोल एम रवि ने लिखे हैं। गाने का संगीत शॉन का है। हाल ही रिलीज गाने को 9 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

अगली खबर