Punjabi Song New: बार-बार देखा जा रहा पंजाबी गाना जान का वीडियो, सिंगर परम सिधु ने दी आवाज

पंजाबी
Updated May 24, 2020 | 21:23 IST

New Punjabi Song: पंजाबी सिंगर परम सिधु का नया गाना इन दिनों लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। यू-ट्यूब पर उनका ये गाना खूब पसंद किया जा रहा है।

New Punjabi Song: पंजाबी गाने लोगों को खूब पसंद आते हैं और इसी वजह से पंजाबी गानों के शौकीन इनके रिलीज का बेसब्री से इंतजार करते हैं। हाल ही में पंजाबी सिंगर परम सिधु का नया गाना आया है, जिसका नाम है- 'जान'। गाने के वीडियो में रीत नरूला और सैम नरूला मुख्य भुमिका में हैं। गाने में दो प्रेमियो के जिंदगी के सफर को दर्शाया गया है। जब पहली- पहली बार प्यार होता है तो जिंदगी कितनी खूबसूरत लगती है। वो एक शख्स पर दुनिया आकर रूक जाती है। उसका रूठना, मनाना, इसकी खुशी के लिए सब कुछ करना कितना अच्छा लगता है इस गाने का यही थीम है। आपको बता दें इस गानो को परम सिधु ने गाया है और इसके बोल अमन सुमल ने लिखे हैं। गाने का संगीत प्रॉड्यूसर्स स्कुल का है। और इसे डायरेक्ट किया है राज नरुला और दिशा नरूला ने। हाल ही रिलीज इस गाने को अबतक 1,439,038 बार देखा जा चुका है। 

अगली खबर