Punjabi Song GUN LABEL: वायरल हुआ ज‍िगर का ये पंजाबी गाना, देखें वीड‍ियो

पंजाबी
Updated Dec 09, 2019 | 15:29 IST

Punjabi Song GUN LABEL by Jigar : पंजाबी स‍िंगर ज‍िगर और गुलरेज अख्‍तर का ये गाना जट्ट‍ियों का स्‍वैग द‍िखाने वाला है। गाने के वीड‍ियो में ज‍िगर के साथ ग‍िन्‍नी कपूर नजर आ रही हैं।

ज‍िगर और गुलरेज अख्‍तर का गाया नया पंजाबी गाना गन लेबल यूट्यूब पर खूब पसंद क‍िया जा रहा है। र‍िलीज होने के बाद से काफी समय तक ये टॉप ट्रेंड रहा। गाने के वीड‍ियो में जट्ट‍ियों का स्‍वैग द‍िखाया गया है। इसमें ज‍िगर के साथ गिन्‍नी कपूर की जोड़ी नजर आ रही है। गाने का म्‍यूज‍िक देसी क्रू ने द‍िया है जिन्‍होंने अच्‍छे बीट्स द‍िए हैं। गाने के बोल कुछ इस तरह हैं -  ओ जट्ट दी पसंद ने कदे नी पीगां झुट्ट‍ियां, ओ पाइयां ने प्‍लाजो उत्‍ते रोंडां द‍िया बुट्ट‍ियां। बता दें क‍ि ज‍िगर का इससे पहले मास्‍टर पीस गाना भी बहुत ह‍िट हुआ है। इसमें भी फीमेल आवाज गुलरेज अख्‍तर की थी। 

अगली खबर