Punjabi Songs Charche: खुशबू ग्रेवाल और इश्क का पेपी पंजाबी ट्रैक चर्चे रिलीज, Watch Video

पंजाबी
Updated May 20, 2021 | 18:40 IST

Punjabi Songs New 2021 Charche Video: खुशबू ग्रेवाल के गाने को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फैन्स की सकारात्मक प्रतिक्रियाएं इस पंजाबी गाने के चर्चा में बनाए हुए हैं...

पंजाबी सॉन्ग चर्चे रिलीज हो गया है। इस पेपी पंजाबी ट्रैक को खुशबू ग्रेवाल और इश्क ने गाया है। चर्चे की कहानी एक लड़के की है जो चंडीगढ़ से बाहर की लड़की को पसंद करता है। खुशबू ग्रेवाल के गाने को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फैन्स की सकारात्मक प्रतिक्रियाएं इस पंजाबी गाने के चर्चा में बनाए हुए हैं। खुशबू ग्रेवाल ने वीजे के रूप में अपना करियर शुरू किया था। बाद में एक्टिंग और सिंगिंग में उन्होंने अपनी पहचान बनाई। उन्होंने 2013 में अक्षय कुमार स्टारर बॉस के टाइटल ट्रैक के लिए बैकिंग वोकलिस्ट के रूप में अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की थी। हालांकि उन्हें पॉपुलैरिटी 'पिंक लिप्स' से मिली। वहीं इश्क एक वर्सटाइल सिंगर, गीतकार और संगीतकार हैं। उन्होंने 2011 में अपने संगीत करियर की शुरुआत की और अब तक लगभग पूरे वर्ल्ड में परफॉर्म कर चुके हैं। 

अगली खबर