Rohanpreet Singh का नया पंजाबी रोमांटिक सॉन्ग Sohni Lagdi रिलीज, दिल को छू जाएगा Punjabi Gana

पंजाबी
Updated Oct 29, 2020 | 13:38 IST

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के फेमस सिंगर रोहनप्रीत सिंह का नया गाना Sohni Lagdi रिलीज होते ही इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। गाने में विवेक चौधरी और खुशी पंजाबन की प्रेम कहानी दर्शकों को खूब लुभा रही है।

रोहनप्रीत सिंह पंजाब के मशहूर गायक हैं, इनके गाए हुए गानों को युवाओं में काफी पसंद किया जाता है। हाल ही में रोहनप्रीत सिंह का नया पंजाबी रोमांटिक सॉन्ग Sohni Lagdi रिलीज हुआ है जो तेजी से वायरल हो रहा है। यह गाना तीन दिन पहले यूट्यूब पर रिलीज हुआ है और आते ही उनके इस पंजाबी गाने को लाखों व्यूज मिल चुके हैं। गाने में विवेक चौधरी के साथ खुशी पंजाबन को फीचर किया गया है, दोनों की प्यारी जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। गाने में एक प्यारी सी कहानी है, गाने में यह दिखाया गया है कि खुशी पंजाबन विवेक का इंतजार करती रहती हैं, लेकिन विवेक गिफ्ट लेकर देर से आते हैं। जिससे नाराज होकर खुशी पंजाबन चली जाती हैं। हालांकि, आखिर में विवेक गिफ्ट देकर खुशी पंजाबन को मना लेते हैं। गाने में खुशी पंजाबन काफी खूबसूरत लग रही हैं। गाने के लिरिसिस्ट राणा सोताल हैं और म्यूजिक रोन संधु ने दिया है। यहां आप देख सकते हैं इस गाने का पूरा वीडियो।
 

अगली खबर