Shehnaaz Gill Punjabi Song: पंजाबी कुड़ी बन शहनाज गिल ने जीता दिल, जस बाजवा के गाने 'जट दे जावक' में आईं नजर

पंजाबी
Updated Apr 05, 2020 | 16:42 IST

Shehnaaz Gill Punjabi Song Jatt De Jawak: बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट शहनाज गिल को नया पंजाबी गाना 'जट दे जावक' आया है। इसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

बिग बॉस 13 से शहनाज गिल को जबरदस्त लोकप्रियता मिली। वे पंजाबी इंडस्ट्री एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। शहनाज कई पंजाबी वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं। हाल ही में बिग बॉस 13 विनर सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनका एक गाना आया था। अब वे एक और पंजाबी गाने 'जट दे जावक' में नजर आ रही हैं। इस गाने को जस बाजवा ने अपनी आवाज दी है। वहीं गाने के बोल विक्की धालीवाल ने लिखे हैं। गाने का संगीत Gupz Sehra ने दिया है। यूट्यूब पर ये म्यूजिक वीडियो वायरल हो रहा है। दर्शक शहनाज के इस गाने को बहुत पसंद कर रहे हैं।

अगली खबर