Sher Bagga Movie song Jhanjra हुआ रिलीज, देखें डांस फ्लोर पर सोनम बाजवा और एमी विर्क का अंदाज

पंजाबी
Updated Jun 21, 2022 | 11:07 IST

Jhanjra Song from Sher Bagga Movie: पंजाबी फिल्म शेर बग्गा से झांझरां गाना रिलीज हुआ है। गाने में सोनम बाजवा और एमी विर्क डांस फ्लोर पर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। देखें गाने का वीडियो।

Jhanjra Song from Sher Bagga Punjabi Movie: पंजाबी फिल्म शेर बग्गा जल्द ही रिलीज होने वाली है। इसका गाना झांझरां हाल ही में यूट्यूब पर आया है और इस डांस नंबर को सुनने वाले पसंद कर रहे हैं। बता दें कि इस गाने को एमी विर्क ने ही गाया है। इसके लिरिक्स और कंपोजर हैपी रायकोटी हैं जबकि म्यूजिक Avvy Sra ने दिया है। फिल्म शेर बग्गा की रिलीज डेट 24 जून 2022 है और इसमें एमी और सोनम के साथ दीप सहगल, निर्मल ऋषि, काका कौतकी, बनिंदर बनी आदि ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। 

अगली खबर