Motti Motti Akh Song: इस गाने में बेहद खूबसूरत लग रही मायरा सरीन के साथ शिवजोत की जोड़ी, मिले 5 करोड़ व्यूज

पंजाबी
Updated Jul 03, 2020 | 20:05 IST

Motti Motti Akh Shivjot,Gurlej Akhtar: शिवजोत और गुरलेज अख्तर का गाना ’मोटी मोटी आंख’ फरवरी 2020 मे रिलीज हुआ है। इस गाने में शिवजोत के साथ मायरा सरीन की जोड़ी गजब लग रही है।

Motti Motti Akh Song: पंजाबी गाने अब पंजाब से निकल कर दुनिया भर में तहलका मचा रहे हैं। यही वजह है की अब इंटरनेट पर लोग पंजाबी गानो को खूब पसंद कर रहे हैं। पंजाबी इंडस्ट्री में शिवजोत और गुरलेज अख्तर कोई नया नाम नही है। 

शिवजोत और गुरलेज अख्तर के इस गाने ‘मोटी मोटी आंख’ को यूट्यूब पर 5 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने में शिवजोत के साथ मायरा सरीन की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है। 

आपको बता दें कि इस गाने को लिखा भी शिवजोत ने ही है। वहीं, इसका संगीत भी उन्हीं ने दिया है। पंजाबी गानों के तलबगार शिवजोत के हर एक गाने इंतजार बड़ी बेसब्री से करते हैं। इनके गाने दुनिया भर के पार्टियों और पबों की शान हैं।

अगली खबर