हनी सिंह के इस गाने को चंद दिनों में मिले 1 करोड़ से अधिक व्यूज, देखें VIDEO

पंजाबी
Updated Dec 28, 2020 | 17:05 IST

क्रिसमस के अवसर पर रिलीज हुआ यो यो हनी सिंह का नया गाना जिंगल बेल इंटरनेट पर धमाल मचाए हुए है। गाने को चंद दिनों में 1 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं, जो गाने की पॉपुलेरिटी को बयां कर रहा है।

28 साल की छोटी सी उम्र में अपने गानों के दम पर पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से बॉलीवुड तक तहलका मचाने वाले हनी सिंह कुछ ऐसे गायकों में शुमार हैं जिनकी लोकप्रियता ना केवल भारत तक सीमित है बल्कि विदेशों में भी इन्हें खूब पसंद किया जाता है। हनी सिंह के गाने इंटरनेट पर रिलीज होते ही रातों रात तेजी से वायरल हो जाते हैं। युवाओं में उनके क्रेज का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स की संख्या मिलियंस में है। हाल ही में क्रिसमस के अवसर पर हनी सिंह का नया गाना जिंगल बेल रिलीज हुआ है। 

गाना रिलीज होते ही इंटरनेट पर इतनी तेजी से वायरल हो रहा है कि चंद दिनों में गाने को 1 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं, जो गाने की पॉपुलेरिटी को बयां कर रहा है। गाने में हनी सिंह का एक अलग स्वैग देखने को मिल रहा है। इस पार्टी सॉन्ग में हनी सिंह के जोरदार रैप को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं गाने को यो यो हनी सिंह और होम्मी दिल्लीवाला ने अपनी शानदार आवाज और लिरिक्स दिया है। गाने को क्रिसमस के अवसर पर हनी सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल यो यो हनी सिंह पर रिलीज का गया है।
 

अगली खबर