Ranchi Railway Update: रेल यात्रियों को बड़ी राहत, अब रांची स्टेशन से चलेगी राजधानी एक्सप्रेस, जानें रूट

Ranchi Railway Update: रेलवे ने यात्रियों को एक बड़ी सौगात दी है। रांची मंडल के यात्री भी अब राजधानी एक्सप्रेस में सफर कर सकेंगे। बहुत जल्द यह ट्रेन रांची स्टेशन से चलेगी। इसकी अधिकारिक जानकारी जारी की गई है।

Rajdhani will run from Ranchi station very soon
रांची स्टेशन से चलेगी बहुत जल्द राजधानी (प्रतीकात्मक तस्वीर)  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • रांची स्टेशन के लोहरदगा प्लेटफॉर्म से राजधानी एक्सप्रेस चलेगी
  • वित्तीय वर्ष 2022-23 में रेल विकास कार्य एवं यात्री सुविधाओं के लिए कई परियोजनाओं को मिली है मंजूरी
  • रांची स्टेशन के उत्तर और दक्षिण छोर पर प्लेटफॉर्म पर बढ़ाई जाएंगी सुविधाएं

Ranchi Railway Update: अगले कुछ महीनों बाद रांची रेलवे स्टेशन से राजधानी एक्सप्रेस चलेगी। यह ट्रेन इस स्टेशन के लोहरदगा प्लेटफॉर्म से चलनी है। इसके अतिरिक्त सासाराम, चौपन समेत कई ट्रेनें भी इस प्लेटफॉर्म से रवाना की जाएंगी। इसको लेकर लगातार कार्य चल रहे हैं। इस बारे में डीआरएम प्रदीप गुप्ता का कहना है कि, वित्तीय वर्ष 2022-23 में रेल विकास कार्य एवं यात्री सुविधाओं और संरक्षण में बढ़ोतरी के लिए कई अहम परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। रांची स्टेशन के उत्तर एवं दक्षिण छोर में प्लेटफॉर्म पर सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। स्वचालित चार सीढ़ी लगाई जा रही है। 

लूप लाइन और रांची स्टेशन पर नए प्लेटफॉर्म नंबर छह बनाया जाएगा। प्लेटफॉर्म नंबर पर 4 और पांच पर शेड का विस्तार किया जाना है। दिव्यांगों के लिए शौचालय बनवाया जाएगा। इसके अतिरिक्त ब्रेल लिपि की सुविधा रहेगी। 

स्टेशन के उत्तर एवं दक्षिण छोर को जोड़ने के लिए बनेगा ओवरब्रिज

रेल अधिकारी का कहना है कि, स्टेशन के उत्तर एवं दक्षिण छोर को जोड़ने के लिए रोड ओवरब्रिज बनवाया जाएगा। सिरम टोली चौक से राजेंद्र चौक के लिए रांची यार्ड होकर फ्लाईओवर की ड्राइंग मंजूर हो चुकी है। इसके निर्माण के लिए मंडल ने एनओसी जारी कर दिया है। इसका निर्माण राज्य सरकार द्वारा करवाया जाएगा। 

हटिया स्टेशन का होगा कायाकल्प

स्टेशन स्टेशन का भी सौंदर्यीकरण किया जाना है। यहां दो नए प्लेटफॉर्म बनवाए जाएंगे। नए प्लेटफॉर्म की संख्या चार और पांच होगी। दोनों फुट ओवरब्रिज का विस्तार किया जाएगा। दो लिफ्ट एवं स्वचालित सीढ़ी लगवाई जाएगी। हटिया-बंडामुंडा रेलखंड के दोहरीकरण का भी काम चल रहा है। 

मंडल के स्तर पर यह काम भी होंगे

रांची मंडल के स्तर पर कई काम कराए जाने हैं। इनमें बरकीपोना स्टेशन पर सर्कुलेटिंग एरिया एवं फुट ओवरब्रिज बनवाया जाएगा। मुरी, टाटीसिलवे एवं तुलिन स्टेशन पर नया फुट ओवरब्रिज, 14 स्टेशन पर प्लेटफॉर्म का विस्तार, मंडल रेल अस्पताल हटिया में पहली मंजिल बनाना, पावर हाउस चुटिया गेट पर सड़क ऊपरी पुल, गोला रोड में सड़क ऊपरी पुल, सुइसा गेट स्थित समपार फाटक नंबर सीएम-36 की जगह सब-वे बनवाया जाएगा। तोरांग गेट समपार फाटक नंबर सीएम-44 के स्थान पर सब-वे बनवाया जाएगा। 

अगली खबर