Ranchi Mahathag: भोली सी सूरत देखकर ठग के जाल में फंसे दर्जनों लोग, कभी तांत्रिक तो कभी जज बनकर लगाया चूना

Ranchi Big Fraud: रांची में एक बड़ा ठग सामने आया है। सूरत से मासूम, लेकिन फर्जीवाड़ा में ऐसा की खुद को जज तक बताकर लोगों से ठगी की। हाईकोर्ट का जज बताकर क्लर्क की नौकरी दिलाने के नाम पर रुपए ऐंठने के आरोप में इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को जब इसके ठगी के अंदाज के बारे में पता चला वह भी दंग रह गई।

One arrested for cheating as a judge in Ranchi
रांची में जज बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार  |  तस्वीर साभार: Facebook
मुख्य बातें
  • जगन्नाथपुर थाना से ठगी के आरोपी की हुई गिरफ्तारी
  • राजस्थान का रहने वाला है 50 वर्षीय अतुल शर्मा
  • खुद को झारखंड हाईकोर्ट का एपीपी बताया करता था अतुल

Ranchi Big Fraud: रांची में एक बहुरूपिया ठग पकड़ा गया है। इसकी ठगी की कहानी जानकर हर कोई दंग हो जा रहा है। यह खुद को झारखंड हाईकोर्ट का एपीपी बताकर नौकरी दिलाने के नाम पर रुपए की ठगी करता था तो कभी तांत्रिक बनकर लोगों को चूना लगा रहा था। 50 वर्षीय अतुल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। रांची शहर के जगन्नाथपुर थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई थी। 

इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। पुलिस का कहना है कि, आरोपी अतुल मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है। यह दर्जनों लोगों से ठगी कर चुका है। तांत्रिक का वेश बनाकर वह लोगों से ठगी करता था। 

आरोपी के पास से वकील का गाउन हुआ बरामद

पुलिस का कहना है कि, आरोपी अतुल खुद को झारखंड हाईकोर्ट का एपीपी बताने के साथ ही यह भी बताया करता था उसका चयन झारखंड सिविल कोर्ट के जज के रूप में हो चुका है। वह कोर्ट नंबर 07 में ज्वाइन करने वाला है। यह भी लोगों को बता रखा था कि बहुत जल्द वह हाईकोर्ट भी ज्वाइन करने वाला है। पुलिस का कहना है कि, आरोपी के पास से वकील का गाउन मिला है, जिसे पहनकर वह लोगों को अपने झांसे में लेता था। वकील का गाउन पहनकर वह हाईकोर्ट के अंदर भी जाया करता था। वह अपने क्लाइंट को हाईकोर्ट के बाहर गेट पर बुलाया करता था। यहीं पैसे वसूला करता था। 

खुद की बनाई सर्विस बुक भी मिली

आरोपी के पास पुलिस को उसके द्वारा बनाई गयी सर्विस बुक भी मिली है। इसके अतिरिक्त कई जजमेंट लिखी कॉपी, कई फोटो मिले हैं। इन फोटो में वह जज के रूप में नजर आ रहा है। पुलिस के सामने अब तक ठगी के पांच पीड़ित सामने आ चुके हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि इसने दर्जनों लोगों को चूना लगाया है। बताया कि वह जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लटमा रोड में किराए के मकान में रहता था। यहां उसने मकान के रिश्तेदारों से भी ठगी की थी। अतुल के खिलाफ चाइबासा से ठगी और जमशेदपुर में चोरी के आरोप में जेल जा चुका है। 

अगली खबर