Jharkhand Student Murder: 8वीं के छात्र को 100 से अधिक बार चाकू घोंपकर हत्या, लड़की से बात करने पर गंवानी पड़ी जान

Jharkhand Crime: देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र में 16 साल के किशोर की नृशंस हत्या की गई है। छात्र के शरीर पर चाकू से 100 से अधिक वार किए गए हैं। इसका शव दुबे तालाब के पास झाड़ी के पास मिला है। हत्याकांड में एक से अधिक लोगों की संलिप्तता बताई जा रही है।

Knife stabbed 8th student more than 100 times
8वीं के छात्र को 100 से अधिक बार घोंपा चाकू  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत रतनपुर गांव का था सूरज कुमार
  • जसीडीह के एक पब्लिक स्कूल में 8वीं का था छात्र
  • लड़की से बातचीत को लेकर हत्या को अंजाम देने की आशंका

Jharkhand Student Murder: लड़की से बात करने को लेकर आठवीं के छात्र को 100 से अधिक बार चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। 16 वर्षीय किशोर का शव गुरुवार को दुबे तालाब के पास झाड़ी के पास मिला है। घटना देवघर स्थित जसीडीह थाना क्षेत्र की है। यहां के रतनपुर गांव निवासी 16 वर्षीय सूरज कुमार के शरीर पर चाकू के गहरे निशान मिले हैं। सूरज जसीडीह के एक पब्लिक स्कूल का छात्र था। 

छात्र के युवक की हत्या में उसके दोस्त की संलिप्तता होने की आशंका है। परिजनों का कहना है कि, सूरज बुधवार की शाम 7 बजे घर पर था। इस दौरान उसके दोस्त का फोन आया था। फिर उसका दोस्त घर आकर सूरज को अपने साथ ले गया। देर रात तक सूरज वापस घर नहीं आया तो परिजनों ने काफी खोजबीन की।

सूरज का फोन भी आ रहा था बंद

परिजनों का कहना है कि, काफी तलाश के बाद भी सूरज का कोई सुराग नहीं लगा। उसका फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था। परिवार वाले किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए जसीडीह थाने की पुलिस को सूचना दे दी। शव मिलने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। चारों से पूछताछ की जा रही है। 

एक ही लड़की से बात करता था सूरज और उसका दोस्त

बताया जाता है कि, नगर थाना क्षेत्र निवासी एक लड़की से सूरज अक्सर फोन पर बात करता था। सूरज का दोस्त भी उस लड़की से बात करता था। वह किशोर सूरज को अक्सर उस लड़की से बात करने से मना करता था। हाल में इस बात को लेकर दोनों में विवाद भी हुआ था। इस वजह से सूरज के दोस्त को पुलिस भी शक की निकाह से देख रही है। दूसरी ओर मृत छात्र के परिजनों ने अब तक प्राथमिकी नहीं दर्ज करवाई है। वहीं, ऐसी आशंका जताई जा रही है कि, हत्याकांड में एक से अधिक लोगों की संलिप्तता है। 

अगली खबर