Criminal: सट्टेबाजी के शौक ने रांची के 4 युवकों को बनाया चोर, एटीएम में डालने की जगह घर ले भागे 1.80 करोड़

ranchi police: एटीएम में पैसे डालने वाली कंपनी के 1.81 करोड़ रुपए लेकर फरार होने वाली कंपनी कर्मियों को पुलिस ने दबोच लिया है। इनके सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया है। दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इसके साथ ही ऐसा करने की वजह भी बता दी है।

two big speculators caught in ranchi
रांची में पकड़े गए दो बड़े सट्‌टेबाज  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • रांची की अरगोड़ा थाने की पुलिस ने मामले का किया खुलासा
  • पुलिस को आरोपियों से 6.55 लाख रुपए, मोबाइल, सट्टे से जुड़े व्हाट्सएप मैसेज मिले
  • गिरफ्तार अतुल बिहार का है रहने वाला, सनोज शहर के चुटिया इलाके का निवासी

robbers arrested: रांची शहर के अलग-अलग एटीएम से 1.80 करोड़ रुपए लेकर भागे दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एटीएम में पैसे डालने वाली कंपनी ने अपने इन दो कर्मियों के खिलाफ अरगोड़ा थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। जांच कर पुलिस ने चोरों के दो साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए अतुल और सनोज के पास से पुलिस को 6.55 लाख रुपए, मोबाइल और सट्टे से संबंधित मैसेज मिले हैं। 

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अतुल मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। उसका घर जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र अंतर्गत गिंजी में है। वह रांची में चुटिया स्थित साउथ रेलवे कॉलोनी में किराए का कमरा लेकर रहा था। चोरी का दूसरा आरोपी सनोज शहर के चुटिया इलाके के आनंदपुर ओवरब्रिज रोड नंबर सात में रहना है।

सट्टे में रुपए लगाते हैं दोनों आरोपी

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी सट्टे में रुपए लगाते हैं। पुलिस की जांच में पता चला कि 17 जुलाई को कैश मैनेजमेंट सर्विस को एटीएम में पैसे डालने के लिए मिले थे। इसमें से सीएमएस के दो कर्मी अमित कुमार मांझी और सुभाष ने एक करोड़ 81 लाख रुपए चोरी कर लिए थे। 17 जुलाई को चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि चोरों ने अपने साथी अतुल को 60 लाख रुपए सट्टा खेलने के लिए दिए हैं। शेष राशि लेकर दोनों फरार हैं। 

सट्टेबाजों का सरगना दुबई में

पुलिस को सनोज ने बताया है कि उसका और अतुल का संपर्क दिल्ली के एक शख्स से है। उसके माध्यम से ही दोनों सट्टे में पैसे लगाते हैं। जबकि उनका सरगना दुबई में रहता है। पुलिस को दिल्ली वाले शख्स और सट्टेबाजी के सरगना का नाम पता चल गया है। अब पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुटी है। 

अगली खबर