Ranchi Firing Case: शहर के बदमाशों के निशाने पर 'खाकी', कांस्टेबल से लूट, विरोध किया तो मार दी गोली

Ranchi: एक बदमाश ने कांस्टेबल का बैग छीनने का प्रयास किया। इसका पीड़ित ने विरोध किया तो लुटेरे ने पिस्टल निकाल कर उन पर फायर कर दिया। गोली कांस्टेबल के पांव में जाकर धंस गई।

 Ranchi Firing Case
लूट का विरोध करने पर बदमाश ने कांस्टेबल पर किया फायर  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • रामगढ़ थाने में तैनात कांस्टेबल सुजीत कुमार चाइबासा स्थित अपने घर से लौटा था
  • कोर्ट रोड इलाके में बाइक सवार एक बदमाश ने कांस्टेबल की बैग छीनने का किया प्रयास
  • पीड़ित ने विरोध किया तो लुटेरे ने पिस्टल निकाल कर दिया फायर

Ranchi Firing Case: झारखंड के दुमका में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि, आम इंसान तो दूर अब वे खाकी पर भी वार करने लगे हैं। अपराधियों की लूट का निशाना पुलिस भी बन रही है। यही वजह है कि, लूट का विरोध करने की सजा कांस्टेबल को गोली खाकर मिली। दरअसल लुटेरे ने कांस्टेबल का बैग छीनने की कोशिश की। इसका विरोध किया तो बदमाश ने पुलिस के जवान पर फायर कर दिया। गोली जवान के पैर में लगी। जिससे वह घायल हो गया।

पुलिस के मुताबिक घायल जवान को इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी हालते खतरे से बाहर है। वहीं पुलिस बदमाश का पता लगाने में जुटी है। जख्मी कांस्टेबल के पर्चा बयान के आधार पर आरोपी बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

एसडीओ के घर के नजदीक मारी गोली 

पुलिस के मुताबिक दुमका के रामगढ़ थाने में तैनात कांस्टेबल सुजीत कुमार चाइबासा स्थित अपने घर से लौटा था। बस से उतरने के बाद बैग लिए पैदल ही एसडीओ आवास में खड़ी की गई अपनी बाइक लेने जा रहा था। इस बीच कोर्ट रोड इलाके में बाइक सवार एक बदमाश ने कांस्टेबल की बैग छीनने का प्रयास किया। इसका पीड़ित ने विरोध किया तो लुटेरे ने पिस्टल निकाल कर उन पर फायर कर दिया। गोली कांस्टेबल के पांव में जाकर धंस गई। गनीमत ये रही कि, गोली कहीं और नहीं लगी। इसके बाद कांस्टेबल जख्मी होकर वहीं सड़क पर गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल सुजीत कुमार को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लेकर गई। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस के मुताबिक कांस्टेबल की हालत खतरे से बाहर है। उसके पर्चा बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मौके पर मौजूद सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बता दें कि, घटना स्थल से महज चंद कदमों की दूरी पर दुमका एसडीओ का आवास है। 

अगली खबर