वृष वार्षिक राशिफल 2020: व‍िदेश जाने और प्रॉपर्टी खरीदने के बनेंगे संयोग, जानें कैसी रहेगी सेहत

Vrish Rashi Varshik Rashifal 2020 (Taurus Yearly Horoscope 2020: वृष राशि को इस साल विदेश जाने का मौका मिलेगा। प्रॉपर्टी खरीदने का सपना भी इस साल पूरा हो सकता है।

2020 Yearly horoscope in Hindi for Taurus horoscope, Vrish varshik rashifal 2020 for health, career, wealth and marriage
वृष वार्षिक राशिफल 2020: इस वर्ष विवाह के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी 

Vrish Rashi Varshik Rashifal 2020 (Taurus Yearly Horoscope 2020: वृष राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इसे राश‍ि चक्र में सबसे ज्‍यादा जिद्दी राश‍ि कहा जाता है। इस राश‍ि के लोगों को बिजनेस करने में रुचि होती है। ये स्‍वार्थी नहीं होते लेकिन मौका का फायदा उठाना बखूबी जानते हैं। इसका स्‍वामी ग्रह शुक्र फ़िल्म तथा मीडिया का कारक ग्रह है। शुक्र की दोस्‍ती बुध और शनि से है। कन्या, तुला, मकर तथा कुम्भ इसकी मित्र राशियां हैं। बुध तथा शनि इसके मित्र ग्रह हैं। ओपल तथा हीरा शुक्र के रत्न हैं। इस राशि के जातक फ़िल्म, मीडिया, प्रबंधन, विधि तथा प्रशासन के फील्ड में बहुत सफल होते हैं। इस राश के लोगों को बहुत कम ही गुस्सा आता है लेकिन जब आता है तो बहुत खतरनाक साबित होता है।

  1. वृष वार्षिक स्वास्थ्य राशिफल 2020: इस वर्ष आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा।यूरिन की प्राब्लम शुक्र देता है। 15 जनवरी से 15 मार्च तक का समय थोड़ा खराब है। बीपी तथा शुगर से प्रभावित लोग  इस वर्ष अत्यंत सावधानी बरतेंगे।
  2. वृष वार्षिक करियर राशिफल 2020: इस वर्ष आपका कैरियर बहुत शानदार रहेगा।15 मार्च से  नवम्बर के मध्य सफलता मिलेगी। सितम्बर से नवम्बर और मई से जुलाई के मध्य विदेश जाने की प्रबल संभावना है। जून से सितम्बर के मध्य पदोन्नती या जॉब चेंज के अवसर प्राप्त होंगे।
  3. वृष वार्षिक लव लाइफ राशिफल 2020: इस वर्ष आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी।इस वर्ष विवाह के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी। विवाह के संयोग बनेंगे।15 मार्च तक लव लाइफ को बचाकर रखना होगा।इस वर्ष आपका वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।15 जनवरी से 15 मार्च और फिर नवम्बर माह में थोड़ा तनाव का माहौल बन सकता है।
  4. वृष वार्षिक आर्थिक राशिफल 2020: इस वर्ष के प्रारंभिक दो माह संघर्ष के रहेंगे। अप्रैल के बाद स्थिति अच्छी रहेगी। इस वर्ष धन का निवेश शेयर तथा रियल स्टेट में करेंगे। 15 अप्रैल के बाद धन का आगमन बहुत अच्छा होगा। जमीन या मकान खरीदने के संयोग बनेंगे। वाहन भी खरीदने का सुखद संयोग बन सकता है।
  5. शुभ समय: 15 मार्च से 15 अप्रैल।सितम्बर से 16 अक्टूबर।नवम्बर तथा दिसम्बर माह।यह समय आपके लिए शुभ है।

उपाय- प्रत्येक शुक्रवार को श्री सूक्त का पाठ करें।सुगंधित इत्र का प्रयोग करें।माता लक्ष्मी की उपासना श्री विष्णु के संग करें। भगवान शिव का शुभ मुहूर्त में रूद्राभिषेक कराएं। अंधे गरीब व्यक्ति को शुक्रवार को अन्न तथा वस्त्र का दान करें। शुक्र,शनि तथा बुध के बीज मंत्र का जप करें। छात्रों को सफलता के लिए माता सरस्वती की उपासना करें।व्यवसाय में उन्नति हेतु गाय को शुक्रवार को भोजन कराते रहें।पत्नी का दिल तोड़ने से शुक्र खराब होता है। जीवन साथी से प्यार से बोलें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर