25 अगस्त 2021 का राशिफल: कैसा रहेगा बुधवार का दिन? मेष और मकर राशि के जातकों को मिलेगा लाभ

25th August 2021 ka Rashifal: बुधवार का दिन ग्रह स्थितियों के परिणाम अनुसार कैसा रहेगा? ज्योतिष से राशिफल के लिए मिलते हैं भविष्य के इशारे।

aaj ka rashifal 20th August 2021, 25 th August Horoscope in Hindi, rashifal today 2021, Rashifal in hindi, rashifal Times Now Navbharat, rashifal today in hindi,
25 अगस्त 2021 का राशिफल: कैसा रहेगा बुधवार का दिन?  
मुख्य बातें
  • व्यवसाय में मकर और धनु राशि के जातकों को प्रगति मिल सकती है।
  • वृष राशि के जातकों के लिए हरा और सफेद रंग शुभ माना जा रहा है। 
  • सिंह राशि के जातक इस दिन सूर्य देव की उपासना करें।

25 August 2021 Ka Rashifal: आज भाद्रपद माह कृष्ण पक्ष की द्वितीया के दिन सूर्योदय के समय उत्तराभाद्रपद नक्षत्र व मीन राशि है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। सूर्य सिंह राशि मे गोचर कर रहे हैं। शुक्र कन्या राशि में है। कुंभ का स्वामी शनि इस समय मकर राशि में वक्री है। आज मेष व मकर राशि के जातक लाभान्वित होंगे। मकर व धनु राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मैनेजमेंट में सिंह व कन्या के जातक जाॅब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। कन्या व मकर राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

1. मेष- आज चन्द्रमा व गुरु गोचर लाभप्रद है। राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी। चन्द्रमा का बारहवां प्रभाव स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। गुरु छात्रों को उन्नति देगा। पीला व लाल रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

2. वृष- चन्द्रमा का एकादश व शुक्र का पंचम गोचर छात्रों को शिक्षा में आपकी कार्य योजना को विस्तार देंगे। जमीन या मकान खरीदने का मन बनेगा। सफेद व हरा रंग शुभ है।चने की दाल का दान करें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

3. मिथुन- चन्द्रमा का दशम व गुरु का नवम गोचर मंगलमय है। जाॅब में पद परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। पीला व नारंगी रंग शुभ है।

4. कर्क- जाॅब में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। व्यवसाय में नए कार्य आरंभ कर सकते हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है। जाॅब से सम्बंधित ऑफिस कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य सफलता से प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह- प्रशासनिक व आईटी जाॅब से सम्बद्ध जातकों के करियर में सफलता की प्राप्ति होगी। सूर्य इसी राशि में व चन्द्रमा अष्टम है। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। गुरु के सप्तम गोचर का लाभ लें। सूर्य उपासना करें व उनका आशीर्वाद लें। बैगनी व लाल रंग शुभ है।

6. कन्या- बैंकिंग व मीडिया जाॅब वाले कॅरियर में प्रोग्रेस से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का सप्तम गोचर जाँब व व्यवसाय में लाभ देगा। उड़द का दान करें। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। शुक्र इस राशि में है। छात्र सफल रहेंगे।

7. तुला- जाॅब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में भी उन्नति है। स्वास्थ्य में सफलता के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। हरा व बैगनी रंग शुभ है। तिल का दान करें।

8. वृश्चिक- जाॅब या व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। पीला व लाल रंग शुभ है। चावल का दान करें। जमीन या मकान खरीदने का प्लान बन सकता है।

9. धनु- आज व्यवसाय में किसी प्रोजेक्ट की प्राप्ति की सफलता से प्रसन्नता है। गुरु व चन्द्रमा छात्रों को लाभ देंगे।आज गृह निर्माण सम्बन्धी प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी।धन का आगमन होगा। लाल व नारंगी रंग शुभ है।

10. मकर- बैंकिंग व आईटी जाॅब में प्रोमोशन के लिए आज समय अनुकूल है। शनि का इस राशि में व चन्द्रमा का तृतीय गोचर लाभ देगा। परिवार में खुशहाली की स्थिति  रहेंगे। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। बैगनी व सफेद रंग शुभ है। बजरंगबाण का पाठ करें।

11. कुम्भ- आज चन्द्रमा इसी राशि से द्वितीय है। द्वादश शनि जाॅब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। धन प्राप्ति के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। नारंगी व बैगनी रंग शुभ है।तिल का दान करें। गुरु के बीज मंत्र का जप करें।

12. मीन- चन्द्रमा का इस राशि में गोचर शिक्षा व धर्म में उन्नयन देता है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। शुक्र व चन्द्रमा रुके धन का आगमन करा सकते हैं। ऑफिस के विवादों को लेकर थोड़ा परेशान कर सकते हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है। भाद्रपद माह में भगवान कृष्ण जी की पूजा करते रहें। गुड़ का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर