Aaj ka Rashifal 27 June 2022: स्वास्थ के प्रति लापरवाह ना रहें यह जातक, यहां देखें सोमवार का अपना राशिफल

Aaj ka Rashifal 27 June 2022: आज कर्क व तुला राशि के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मेष व तुला राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। यहां पढ़ें 27 जून 2022 का राशिफल।

राशिफल, aaj ka rashifal
राशिफल, aaj ka rashifal 
मुख्य बातें
  • 27 जून को रोहिणी नक्षत्र रहने वाला है।
  • इस दिन चन्द्रमा वृष राशि में रहेंगे।
  • शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत रहने वाली हैं।

27 जून 2022 का राशिफल: आज रोहिणी नक्षत्र है तथा चन्द्रमा वृष राशि में रहेंगे। गुरु मीन व सूर्य मिथुन में गोचर कर रहे हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज तुला, कर्क व कन्या राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क व तुला राशि के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मेष व तुला राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

Also Read: Mangal Rashi Parivartan 2022: 27 जून को मेष राशि में मंगल करेंगे गोचर, जानें राशि परिवर्तन क्या होगा असर

पढ़ें 27 जून 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल- 

आज चन्द्रमा का द्वितीय व सूर्य का इस राशि से द्वितीय गोचर व्यवसाय में कोई नवीन कार्य दे सकता है। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान करें।

2. वृष राशिफल- 

आज का दिन व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट सम्बंधित कार्यों के लिए विशेष सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है। शुक्र गोचर के कारण जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। हरा व नीला रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल-  

सूर्य का इस राशि में व चन्द्रमा का द्वादश गोचर थोड़ा संघर्षमय है। जॉब में प्रगति होगी। दशम गुरु के कारण सफलता आसान है। संतान के विवाह कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिजनेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। पीला व आसमानी रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

4. कर्क राशिफल-

इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का एकादश व सूर्य का द्वादश गोचर आर्थिक विकास देगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। चावल व गुड़ का दान करें।

Also Read: Hartalika Teej 2022: हरतालिका तीज में इन चीजों को करें सरगी में शामिल, दिनभर नहीं लगेगी भूख-प्यास

5. सिंह राशिफल-

छात्रों को शिक्षा में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। हरा व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी। मूंग व गुड़ का दान करें। गुरु का आशीर्वाद लें।

6. कन्या राशिफल-

चन्द्रमा आज इसी राशि नवम में है। सूर्य दशम यानी कर्म भाव में है। पारिवारिक सुख से प्रसन्नता होगी। जॉब में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। नीला व हरा रंग शुभ है। मसूर का दान करें।

7. तुला राशिफल- 

सूर्य भाग्य भाव में व शनि पंचम गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें। आज परिवार का सहयोग मिलेगा। हरा व नारंगी रंग शुभ है। तिल व चावल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- 

आज सूर्य का अष्टम व चन्द्र वृष गोचर व्यवसाय में संघर्ष तो वहीं जॉब में सफलता देगा। मेष व मीन राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। गेंहू का दान करें।

9. धनु राशिफल- 

आज सूर्य सप्तम व शनि इसी राशि से द्वितीय रहकर अनुकूल हैं। उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। नारंगी व लाल रंग शुभ है। पिता का आशीर्वाद लें। 

10. मकर राशिफल-

राशि स्वामी शनि इस राशि से द्वितीय व सूर्य मिथुन राशि में हैं। जॉब को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। कर्क व मकर राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। नीला व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। छात्र सफल रहेंगे। शनि के द्रव्य तिल व काले वस्त्र का दान करें।

11. कुंभ राशिफल- 

आज का दिन पॉलिटिक्स में प्रोग्रेस का है। इस राशि में शनि, पंचम सूर्य व चतुर्थ चन्द्रमा धार्मिक अनुष्ठान सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। हरा व नारंगी रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

12. मीन राशिफल- 

आज जॉब में चतुर्थ सूर्य व इस राशि में गुरु बड़ी सफलता दे सकता है। वाहन प्रयोग के प्रति सचेत रहें। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व अन्न का दान करें। गाय को पालक खिलाएं।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर